×

13 मार्च: सितारों की कैसा रहेगा चाल, जानने के लिए पढिए बुधवार का राशिफल

suman
Published on: 13 March 2019 2:20 AM GMT
13 मार्च: सितारों की कैसा रहेगा चाल, जानने के लिए पढिए बुधवार का राशिफल
X

जयपुर: वार- बुधवार तिथि- सप्तमी,माह- फाल्गुन,पक्ष- शुक्ल,नक्षत्र- रोहिणी,सूर्योदय- 06:36,सूर्यास्त- 06:25 आज जिन बच्चों का जन्म हुआ है वह बहुत ही भाग्यशाली होगें।

मेष आज तन और मन का आरोग्य अच्छा रहेगा। उत्तम लग्नसुख की प्राप्ति होगी। युवक- युवतियों की शादी के योग बनेंगे। आज कोई चोट लग सकती है, तो सावधानी रखें। जिन जातकों को बवासीर, एसिडिटी, आंखों में जलन जैसी बीमारी हो, ऐसे जातकों को विशेष सावधानी रखनी होगी।

वृष आज का दिन आप के लिये बहुत शुभ है। धार्मिक काम और दैवीयदर्शन के लाभ मिलेंगे। आप को विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने की उम्‍मीद है। आज नौकरी में भी तकलीफ होने की आशंका है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है। मनमुटाव का प्रसंग बनेगा

मिथुन अधिकारियों की तरफ से आप को प्रोत्साहन मिलेगा। पदोन्नति के योग हैं एवं मनवाँछित वृद्धि होगी। प्रियपात्र व मित्रों के साथ मुलाकात होगी। आज नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा। काम में भाग्य का भी साथ नहीं मिलेगा।

कर्क आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। आज खर्च की संभावना प्रबल बनती दिखाई दे रही है। किसी भी प्रकार के निवेश से दूर ही रहें। लाभ में रुकावट आएगी।

सिंह आज मित्रों के लिए जो व्यय होगा वह लाभप्रद रहेगा। प्रवास या पर्यटन भी होगा। परंतु मध्याहन के बाद आपका मन अनिश्चितता में उलझा रहेगा। आज दांपत्यजीवन में संवाद खराब हो सकता है। तथा शारीरिक स्वास्थ्य की विशेष संभाल करें. कोई नया काम शुरु न करें। महत्वपूर्ण निर्णय भी न लें।

कन्या आज संबंधियो के साथ भेदभाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। आज आप कोई बड़ा निर्णय भावुक होकर लेंगे, ऐसी संभावना है इसलिए निर्णय लेने से बचें अथवा संपूर्ण व्यवहारिकता के साथ ही समग्र परिस्थिति को समझकर समाधान निकालें।

तुला आज आप नए कार्यो का प्रारंभ कर सकेंगे। स्नेहीजनो के साथ प्रेम से भरी भेंट होगी। कार्य सरलता मिलेगी। आर्थिक लाभ भी होगा। आज आपको आज वाणी और वर्तन में संपूर्ण संयम रखना पडेगा। स्नेहीजनों के साथ मनदुःख हो ऐसे प्रसंग भी बनेंगे।

वृश्चिक आज स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहिएगा। मध्याहन के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप नए कार्यो का प्रारंभ कर सकेंगे। आज सट्टेबाजी का जोखिम न उठाएं। नये उद्यम अथवा धंधे में आपके निष्फल होने की संभावना रहेगी।

धनु आज का आपका दिन आनंद में बीतेगा। आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे आज के दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। आज रात्रि की नींद में खलल पड़ेगी अथवा नींद डिस्टर्ब होगी। व्यर्थ की चिंता के कारण जागरण करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।

मकर आज स्नेहीजन और मित्रों से भेंट होगी, लेकिन मध्याहन के बाद परिवारजनों के साथ बोलचाल में उग्रता आ जाने से आपका मन व्यथित होने की संभावना है। फिलहाल आप अपने निजी लाभ के बदले संबंधों पर अधिक ध्यान दें और जहाँ जरूरत लगे वहाँ समाधान की नीति अपनाएं। आज व्यर्थ में धन का व्यय होगा।

कुंभ आज आपकी मनोवृत्ति में नकारात्मक परिवर्तन एवं हताशाजनक विचार आ सकते हैं। क्रोध पर संयम रखिएगा। कार्य सफलता से आपका उत्साह बढेगा। आज प्रातःकाल के समय आपका मन क्रोधित रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से व्यग्रता का अनुभव होगा।

मीन आज मित्रों व स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आप प्रसन्न हो जाएँगे। आर्थिक लाभ भी होगा। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढेगा। भाग्यवृध्धि के प्रसंग बनेंगे। आज वाहन संभलकर चलाएं। अधिक तेजी से वाहन ना चलाएं। दुर्घटना का योग है। स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले जातकों का भी फिलहाल पहले की तुलना में कमजोर प्रदर्शन रहेगा।

suman

suman

Next Story