×

15 फरवरी: कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, बताएगा आपका राशिफल

suman
Published on: 15 Feb 2019 12:21 AM GMT
15 फरवरी: कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, बताएगा आपका राशिफल
X

जयपुर:आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो अत्यंत भाग्यशाली होंगे। , तिथि- दशमी, 01:19 तक फिर एकादशी, वार- शुक्रवार, नक्षत्र- मृगशिरा 08:53,करण- गरज 01:19,सूर्य राशि- कुम्भ, स्वामीग्रह- शनि, चंद्र राशि- वृष, स्वामीग्रह- शुक्र,सूर्योदय- 07:02,सूर्यास्त- 06:20,अभिजीत- 12:20 से 01:14,राहुकाल- 10:30 से दोपहर 12 बजे तक

मेष राशि आज के दिन आपकी सामाजिक पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी और व्यापारिक निवेश भी लाभकारी रहेगा। प्रियजनों के साथ आप हंसी-खुशी अपना समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि आपने जितनी भी योजनाएं बनाई हैं आज उनके सफल होने का दिन है। आप अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर पाने में सफल रहेंगे, साथ ही साथ आपके परिवार को भी मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।

मिथुन राशि आज आपके परिवार में संतुलन कायम रहेगा लेकिन मित्रों से अनबन हो सकती है, इस मामले में संभलकर रहें। आप अपने सामाजिक दायित्व अच्छे से पूरे कर पाएंगे, लेकिन आज के दिन किसी प्रकार का कर्ज ना लें और ना ही दें।

कर्क राशिअपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पूर्ण नहीं कर पाने के कारण आज आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, बचकर रहें। वाहन चाहे कोई भी हो, सावधानी बरतना ना भूलें। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि आर्थिक स्थिति में आज आप मजबूती आती देख पाएंगे। जीवनसाथी से कोई महंगा उपहार प्राप्त हो सकता है जिससे प्रसन्नता होगी। कारोबारी यात्रा सफल होगी। संतान का किसी कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

कन्या राशिआज के दिन किसी भी छोटी बात का बतंगड़ ना बनाएं। किसी नए सामान की खरीददारी में व्यय हो सकता है। नई योजनाएं बनेगी तथा कार्यक्षेत्र में ज्यादा समय देना होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।

तुला राशि आज आप किसी धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं। वाहन चलाते हुए आज विशेष सतर्कता बरतें। निवेश बढ़ेगा किन्तु लाभदायक रहेगा। कोई यात्रा हो सकती है जो सुखद रहेगी।

वृश्चिक राशि आज किसी पर दोषारोपण करने से बचें वरना उसका आपको ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऑफिस में काम ज्यादा होने से चिड़चिड़ाहट रह सकती है। आज आप व्यक्तिगत स्वार्थ की चपेट में रह सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

धनु राशि आप अपने व्यवसाय में विस्तार की योजना बना सकते हैं। दोस्तों और परिवार के करीबी जनों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। सेहत पर मौसम का प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए संभलकर रहें।

मकर राशि आपके जीवन में आज धन का अच्छा प्रवाह रहेगा। ऑफिस हो या घर, आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके कामकाज में रचनात्मकता की झलक भी दिखेगी। परिवार के प्रति समर्पण की भावना विशेष रूप से महसूस होगा।

कुंभ राशिआज आपको बड़े-बुजुर्गों का प्रेम और आशीर्वाद प्राप्त होगा। दूसरों के प्रति आप उदार रवैया रखेंगे। हर स्थिति में आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। यात्रा पर जाना सुखद रहेगा।

मीन राशि आज आपको व्यापार में लाभ हो सकता है, लोगों के बीच आपकी योग्यता साबित होगी। अगर यात्रा पर जा रहे हैं तो कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात संभव है। घर-परिवार का वातावरण मनोनुकूल रहने की उम्मीद है।

suman

suman

Next Story