×

19 मार्च:होली व होलिका दहन के एक दिन पहले कैसा रहेगा दिन, जानें राशिफल

suman
Published on: 19 March 2019 3:52 AM GMT
19 मार्च:होली व होलिका दहन के एक दिन पहले कैसा रहेगा दिन, जानें राशिफल
X

मेष राशि: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आज मन अशांत होगा, मन में भविष्य को लेकर चिंताएं हावी होगी। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिक लाभ के लालच कोई शॉर्टकट ना अपनाएं। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखे, अपने खान-पान का ध्यान रखे। खर्चे का दबाव अधिक रहेगा। आज क्रोध से दूर रहे अन्यथा बाद में ग्लानि होगी।

वृष राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।व्यापार में नए लाभदायक संपर्क बनेंगे। आर्थिक तंगी दूर होती नज़र आएगी, भाग्य में वृद्धि होगी, समय को व्यर्थ में ना गवाएँ। आज शरीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान बने रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है, मित्रो और परिजनों का सहयोग मिलेगा । भाई- बंधुओं से तथा बुजुर्ग लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नए व्यापारिक संपर्क बन सकते है। दोस्तों, स्नेहीजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन लाभ और प्रवास का योग है। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा , पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा।

कर्क राशि: आज कार्य क्षेत्र में लाभ के योग है। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि की संभावनाएँ हैं। शुभ समाचारो की प्राप्ति होगी। आज दिन सभी तरह से अनुकूल है। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। विपरीत लिंगीय से आकर्षण होगा ।पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छी तरह से व्यतीत कर सकेगें। धार्मिक कार्यो में मन लगेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन लाभ मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह राशि: कार्यो में आने वाली अड़चनों के लिए तैयार रहे । आज यथासंभव कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय ना लें। अनैतिक कार्य से अवश्य ही दूर रहें। किसी के उकसावे में आके नए कार्य में हाथ ना डालें। आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। किसी भी ग़लतफ़हमी का शिकार होने से बचें। दूर बसने वाले मित्र या स्नेही से शुभ समाचार मिलेंगे ।व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। लोग आपके कार्यो की सराहना करेंगे, कोई नया अनुबंध भी हासिल हो सकता है। भागीदारी के लिए भी समय उत्तम है। आज खरीददारी करने से मन प्रसन्न होगा। आज शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।आपको उत्तम भोजन और उपहारों की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।ज शारीरिक, मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। लेकिन गिरने- चोट लगने से बचें। परिवार से अच्छे समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्य और पूजा पाठ में मन लगेगा। गृहस्थजीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन महिला अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है।अपनी योजना सार्वजानिक ना करें। आज क्रोध पर लगाम रखने की सलाह हैं। निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। लेकिन शाम होते होते स्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखे, अपने खान-पान का ध्यान रखे।

धनु राशि: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। संयम न रखने से रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आएगी।आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी विवाद से दूर रहे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बनाये रखे। दूसरों को बिन मांगी सलाह देने से बचें।

मकर राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आज अपने कार्यो में लाभ प्राप्त होगा, आप अपने समय को व्यर्थ ना गवाएं, सोच समझ कर अवसरों का लाभ अवश्य ही उठायें। सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी। आज शरीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मित्रो और परिजनों का सहयोग मिलेगा । शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

कुंभ राशि: भागदौड़ रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक तनाव रहेगा लेकिन राजनैतिक सहयोग मिलेगा।आज मन अशांत होगा, मन में भविष्य को लेकर चिंताएं हावी होगी। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखे , अपने खान-पान में लापरवाही ना होने दे। आज खर्चे का दबाव अधिक रहेगा। आज क्रोध से दूर रहे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा।

मीन राशि: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टदायी होगा।ए कार्यो की शुरुआत भी कर सकते है, निवेश के लिए भी आज का दिन उत्तम है, आय में भी वृद्धि होगी। आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा लेकिन अपने ऊपर अहंकार ना आने दे, दूसरो के कार्यो की सराहना करे, उनको सम्मान दें। आज मित्रो परिवार के साथ दिन आनंद के साथ गुजरेगा।

suman

suman

Next Story