×

5 मार्च: कैसा रहेगा आपका दिन, बताएगा आपका मंगलवार राशिफल

suman
Published on: 5 March 2019 3:59 AM GMT
5 मार्च: कैसा रहेगा आपका दिन, बताएगा आपका मंगलवार राशिफल
X
11 नवंबर दिन बुधवार को जातक के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस  में जातक की मेहनत और लगन के सफल परिणाम मिलेंगे।

जयपुर: मंगलवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल, आज का दिशाशूल : उत्तर। आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, अमावस्या ।

मेष राशि: मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आय में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी किया गया श्रम सार्थक होगा लेकिन पिता के कारण तनाव मिल सकता है।

वृष राशि:जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन के प्रति सचेत रहें।पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कर्क राशि: किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जबकि शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

सिंह राशि: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि:स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। स्वादिष्ट खानपान में रूचि बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे।निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा प्रति अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखें।

तुला राशि: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।आशा-निराशा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे।क्रोध के अतिरेक से बचें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। सम्पत्ति में निवेश के योग बन रहें है।

धनु राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। कार्यभार में वृद्धि भी होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मकर राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा।धन, यश, कीर्ति का लाभ मिलेगा फिर भी मन अतृप्त रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति में व्यस्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मीन राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

suman

suman

Next Story