×

7 मार्च: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए दिन, बताएगा राशिफल

suman
Published on: 7 March 2019 12:38 AM GMT
7 मार्च: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए दिन, बताएगा राशिफल
X

जयपुर: आज दिन में 11.45 तक ही प्रतिपदा है फिर द्वितीया लग जायेगी। दिन के आरंभ में चंद्रमा कुम्भ राशि में रहेंगे लेकिन दिन में सवा दो बजे के बाद मीन में गोचर करेंगे।माह- फाल्गुन, वार- गुरुवार, पक्ष- शुक्ल, तिथि- प्रतिपदा 11:45 तक फिर द्वितीया, सूर्योदय- 06:43, सूर्यास्त- 06:21

मेष राश‍ि किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का व्यय हो सकता है। यात्रा की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। लाल रंग शुभ है।

वृष राश‍ि छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। प्रेम में तनाव हो सकता है।हरा रंग शुभ है। नेत्र विकार से कष्ट संभव है।

मिथुन राश‍ि धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मन हर्षित रहेगा। आज लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

कर्क राश‍ि आज का दिन सफल रहेगा। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। दिल की बात जुबां पे लाने का वक्त है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। सफेद रंग शुभ है।

सिंह राश‍िबैंकिंगऔर आई टी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

कन्या राश‍ि जॉब में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। मीडिया और आईटी सेवा में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। मीडिया और आई टी फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। लव पार्टनर द्वारा प्रदत्त उपहार आपके लव लाइफ को प्यार से भर देगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

तुला राश‍ि कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। आई टी और मीडिया फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बास का मन मोह लेंगे।लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।स्वास्थ्य से कष्ट संभव है।

वृश्चिक राश‍ि छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। परिवार संग घूमने और बाहर स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठाएंगे। लव लाइफ सुखद रहेगा। दाम्पत्य जीवन आनन्दमय रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

धनु राश‍िशिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बी टेक और एम बी ए फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आई टी तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी।

मकर राश‍ि कार्यों में सफलता मिलेगी। आज ऑफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे। क्रोध से बचने का समय है। जॉब के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कुंभ राश‍ि धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रभावित करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी का आपके प्रत्येक कार्यों में सहयोग आपके दाम्पत्य जीवन को आनंद देंगी। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

मीन राश‍ि प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

suman

suman

Next Story