×

8मार्च: महिला दिवस के दिन कैसा रहेगा आप सब का दिन, जानिए राशिफल

suman
Published on: 8 March 2019 3:55 AM GMT
8मार्च: महिला दिवस के दिन कैसा रहेगा आप सब का दिन, जानिए राशिफल
X

जयपुर: 8 मार्च शुक्लपक्ष,शुक्रवार, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, सूर्योदय-6.48, सूर्यास्त-6.30। राहूकाल-11.07 से 12.35।

मेष- परिवार में तनावपूर्ण माहौल रहेगा। सन्तान की ओर से मन प्रसन्नचित्त रहेगा। व्यापारी वर्ग को दूर की यात्राओं से लाभ होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा कष्टमय हो सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृष-आमदनी में इस समय वृद्धि तो होगी ही साथ में खर्च के स्रोत भी बढेगे। जो लोग लम्बे समय से स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त हैं उनको लाभ मिलेगा। जोखिम भरे कार्यो को करने से बचें। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे।

मिथुन- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवारिक सुखों के लिए यह समय श्रेष्ठ साबित होगा। किसी नये कार्य को करने से पहले अपने जीवन साथी से विचार विमर्श अवश्य कर लें तभी आपको सफलता प्राप्त होगी।

कर्क-कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। रिश्तेदारों से इस समय दूरी ही बनाये रखना आपके लिए लाभदायक होगा। यह समय आपक के लिए उन्नति कारक ही सिद्ध होगा।

सिंह-आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।पारिवरिक सम्बन्धों में तनाव बना रहेगा। आर्थिक स्थििति में सुधार होगा। योजनाबद्ध पूर्वक किये कार्यो में सफलता मिलने की सम्भावना है। आपका मन उत्साहित रहेगा।

कन्या-मानसिक शान्ति तो रहेगी। परन्तु मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव बना रहेगा। भाइयों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने आस-पास के लोगों से सावधान रहें वरना जो लोग अपने है, वही आपको कष्ट भी दे सकते है। महिलाओं को अपने कार्यो के प्रति काफी सजग रहने की जरूरत है।

तुला-क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।पति पत्नी में तनाव की स्थिति रहेगी। नयें सम्बन्धों में सावधानी बरतें। आप-अपने हितों की अनदेखी कतई न करें अन्यथा लोग परेशान करेंगे। प्रसाशनिक अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक-शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उत्साह में वृद्धि होगी और कुछ कर गुजरने की योग्यता का प्रर्दशन करेगें। आमदनी की उतनी बढ़ोत्तरी नहीं होगी। जितनी आप अपेक्षा करेंगे। किसी महिला के कारण खर्च बढे़गा।

धनु-जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।कुछ लोगों की आय में वृद्धि करायेगा। परिवार की दृष्टि से यह समय अच्छा है। किसी अधिकारी के सहयोग से पुराना कार्य पूर्ण होगा। जातको को पदोन्नति की सम्भावना है।

मकर- वस्त्रों के प्रति रूझान बढ़ेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल नहीं है। जो लोग व्यापार के क्षेत्र मेेें है उनमें से अधिकतर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन के निवेश करने में सावधानी बरतें।

कुम्भ-क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।परिवार में तनावपूर्ण माहौल रहेगा। सन्तान को कष्ट हो सकता है, परन्तु अचानक कुछ धन लाभ हो सकता है। इन दिनों कहीं पर हस्ताक्षर आदि करने में सावधानी रखें।

मीन-बच्चों को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या रहेगी। कार्य व व्यापार में वृद्धि होगी। धन आयेगा लेकिन तेजी से खर्च भी होगा। नवयुवकों को प्रेम से सम्बन्धित कोई प्रस्ताव आ सकता है।मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है

suman

suman

Next Story