×

मेष राशि संतान पर दें ध्यान, जानिए अन्य राशियों के जातक अपना हाल,राशिफल

suman
Published on: 7 Dec 2018 12:48 AM GMT
मेष राशि संतान पर दें ध्यान, जानिए अन्य राशियों के जातक अपना हाल,राशिफल
X

जयपुर:हिन्दू पंचांग में हिन्दू तिथियां बताई जाती हैं। अगर आप भी आज कोई शुभ कार्य करने वाले है, तो उससे पहले शुभ मुहूर्त, तिथि व नक्षत्र आदि जानना आवश्यक होता हैं, ताकि काम में कोई अड़चन न आएं। इस हिन्दू पंचांग स्टोरी में जानिए 7 दिसंबर 2018 (शुक्रवार) का पंचांग- 7 दिसंबर 2018 (शुक्रवार), सूर्योदय - 07:05, सूर्यास्त - 05:49, चन्द्रोदय - 05:20, चन्द्रास्त - 05:39, माह - मार्गशीर्ष, पक्ष - कृष्ण पक्ष, तिथि - अमावस्या – 12:03 - इसके बाद चतुदर्शी तिथि लग जाएगी, नक्षत्र - विशाखा – 12:50 तक रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा, सूर्य राशि - वृश्चिक, चंद्र राशि - 21:24 बजे तक चंद्र तुला राशि में रहेगा बाद में वृश्चिक में प्रवेश करेगा, राहुकाल - 10:56 से 12:12 तक (राहु काल में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं), अमृत काल (शुभ मुहूर्त) 20:46 से 22:28 तक ।

मेष: शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयां आएंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी और आय में व्यवधान। सन्तान को कष्ट रहेगा।

वृष: आय की स्थिति में सुधार होगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

मिथुन: दैनिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों के सहयोग से कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन कुछ प्रारम्भिक कठिनाइयां आएंगी।

कर्क: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वाणी में अभी कठोरता का प्रभाव रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

सिंह: नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। मन अशान्त रहेगा। खर्च अधिक होंगे।

कन्या: कार्यों के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी। लेकिन तदानुसार परिणाम नहीं मिलेंगे। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति हो सकती है।

तुला: दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक: वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु: कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

मकर: मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्‍य में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: परिवार में आपसी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। रहन-सहन में असहाय रहेंगे।

मीन: अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति के लिए विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

suman

suman

Next Story