×

नवोदय विद्यालय में शिक्षक समेत इन पदों पर निकली वैकेंसी, ये है पूरी डिटेल

बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे। लिखित परीक्षा का आयोजन देश के 42 प्रमुख शहरों में किया जाएगा। असिस्टेंट कमिश्नर के लिए दिल्ली में परीक्षा होगी।

Shivakant Shukla
Published on: 25 Jan 2019 7:15 AM GMT
नवोदय विद्यालय में शिक्षक समेत इन पदों पर निकली वैकेंसी, ये है पूरी डिटेल
X

नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक के कुल 251 पदों पर भर्ती करने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 14 फरवरी 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोट— ये नियुक्तियां प्रिंसिपल, पीजीटी, असिस्टेंट समेत विविध पदों पर होंगी।

पीजीटी, पद: 218 (अनारक्षित-106) विषय के आधार पर पदों का विवरण

बायोलॉजी, पद: 16

शैक्षिक योग्यता : न्यूनतम 50%अंकों के साथ बॉटनी/ जूलॉजी/ लाइफ साइंस/ बायो साइंसेज/ जेनेटिक्स/ माइकोबायोलॉजी/ बायोटेक्नोलॉजी/ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी/ प्लांट साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री हो। बॉटनी और जूलॉजी डिग्री स्तर पर पढ़ा हो।

केमिस्ट्री, पद: 25

शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम 50%अंकों के साथ केमिस्ट्री/ बायो केमिस्ट्री में मास्टर डिग्री प्राप्त हो।

कॉमर्स, पद: 21

शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम 50% अंकों के साथ कॉमर्स में मास्टर डिग्री हो। अप्लाइड/ बिजनेस इकोनॉमिक्स में एमकॉम डिग्रीधारक इस पद के लिए योग्य नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में 1007 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल और करें आवेदन

इकोनॉमिक्स, पद : 37

शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम 50%अंकों के साथ इकोनॉमिक्स/ अप्लाइड इकोनॉमिक्स/ बिजनेस इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री हो।

ज्योग्राफी, पद : 25

हिंदी, पद : 11

हिस्ट्री, पद : 21

शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम 50%अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री हो।

मैथ्स, पद: 17

शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम 50%अंकों के साथ मैथमेटिक्स/ अप्लाइड मैथमेटिक्स में मास्टर डिग्री हो।

फिजिक्स, पद: 34शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम 50% अंकों के साथ फिजिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ अप्लाइड फिजिक्स/ न्यूक्लियर फिजिक्स में मास्टर डिग्री हो।

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, पद: 11

शैक्षिक योग्यता: न्यूनतम 50% अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस/ आईटी में बीई/ बीटेक डिग्री या डिप्लोमा हो। या 50% अंकों के साथ किसी भी स्ट्रीम में बीई/ बीटेक डिग्री प्राप्त हो। इसके साथ कंप्यूटर में पीजी डिप्लोमा हो। या 50% अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस में एमएससी/ एमसीए डिग्री हो। या कंप्यूटर साइंस में बीएससी डिग्री हो या बीसीए किया हो। साथ ही किसी विषय में पीजी डिग्री हो। या 50% अंकों के साथ कंप्यूटर में पीजी डिप्लोमा और किसी विषय में पीजी डिग्री हो। या 50% अंकों के साथ डोएक से ‘बी’ लेवल कोर्स किया हो और किसी भी विषय में पीजी डिग्री हो। या 50% अंकों के साथ डोएक से ‘सी’ लेवल कोर्स किया हो और किसी विषय में बैचलर डिग्री हो।

अन्य जरूरी योग्यता (पीजीटी पद के लिए)

मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीएड डिग्री या समकक्ष योग्यता हो। हिंदी और अंग्रेजी भाषा में पढ़ाने की दक्षता हासिल हो।

आयुसीमा: अधिकतम 40 वर्ष।

प्रिंसिपल, पद: 25 (अनारक्षित : 12)

आयुसीमा: अधिकतम 50 वर्ष।

असिस्टेंट कमिश्नर (एडमिनिस्ट्रेशन), पद: 03 (अनारक्षित : 01)

आयुसीमा : अधिकतम 45 वर्ष।

महत्वपूर्ण जानकारी: उपरोक्त दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, जरूरी अनुभव, वेतनमान और अधिकतम आयु सहित बाकी जानकारियां एनवीएस की वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

असिस्टेंट (ग्रुप-सी), पद : 02 (अनारक्षित)

योग्यता : स्नातक की डिग्री प्राप्त हो। कंप्यूटर संचालन की जानकारी हो।

आयुसीमा: अधिकतम 30 वर्ष।

कंप्यूटर ऑपरेटर, पद : 03 (अनारक्षित - 02)

योग्यता : बैचलर डिग्री हो। साथ ही एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा प्राप्त हो।

आयुसीमा : अधिकतम 30 वर्ष।

चयन प्रक्रिया

बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे। लिखित परीक्षा का आयोजन देश के 42 प्रमुख शहरों में किया जाएगा। असिस्टेंट कमिश्नर के लिए दिल्ली में परीक्षा होगी।

आवेदन शुल्क (पदों के अनुसार)

प्रिंसिपल और असिस्टेंट कमिश्नर: 1500 रुपये। पीजीटी: 1000 रुपये।

असिस्टेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर: 800 रुपये।

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।,

एससी/ एसटी/ दिव्यांगों को आवेदन शुल्क नहीं देना है।

आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि: 15 फरवरी 2019

वेबसाइट: https://navodaya.gov.in

हेल्पलाइन: 18002667074

ईमेल: navodayavidyalayahelpdesk@gmail.com

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story