×

शादी के इतने दिन बाद अनुष्का को लगा विराट के साथ उनके रिश्ते में नहीं है कुछ खास

suman
Published on: 25 March 2019 1:23 AM GMT
शादी के इतने दिन बाद अनुष्का को लगा विराट के साथ उनके रिश्ते में नहीं है कुछ खास
X

जयपुर:अनुष्का शर्मा व विराट कोहली का एक ऐड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें दिखाया गया है कि विराट अनुष्का का कितना ख्याल रखते हैं। विराट खुद अपने हाथों से अनुष्का के लिए कॉफी बनाकर लाते हैं और जैसी ही अनुष्का पीने वाली होती हैं, वे टोक देते हैं। विराट कहते हैं कि कॉफी गरम है और उनके होंठ जला सकती है। इसके बाद वे उसे फूंक मारते हैं और अनुष्का प्यार से उन्हें देखती हैं। विराट ने पूछा- हमारे रिश्ते में क्या खास है...

वीडियो में आगे विराट अनुष्का से बोलते हैं, "लोग पूछते हैं कि हमारे रिश्ते में क्या खास है?" लेकिन इसके जवाब में अनुष्का कहती हैं, "कुछ नहीं।" यह सुन विराट का दिल टूट जाता है। लेकिन अनुष्का जैसे कहती हैं, "प्योर लव।" तो विराट का चेहरा खिल उठता है। ऐड के एक अन्य वीडियो में अनुष्का विराट को पैर मारकर उनके पहले मैच की फोटो दिखाती हैं और विराट उन्हें उनकी पहली फिल्म की तस्वीर दिखाते हैं। इस दौरान दोनों ही अपने डेब्यू के अनुभव शेयर करने लगते हैं और कहते हैं, "एक्सपीरियंस बहुत जरूरी होता है।"

हर धर्म के लोग आते है इस मंदिर में, होता है यहां लकवा का फ्री इलाज

अगर अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वे 'बुलबुल' नाम की वेब सीरीज को प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके को-प्रोड्यूसर उनके भाई कारनेश शर्मा हैं। अनुष्का शर्मा के पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलेंगे। इसके बाद अलावा वे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की तैयारी में भी व्यस्त हैं।

suman

suman

Next Story