×

गोबर के उपले बनाते दिखीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू और भूमि पैडनेकर !

तापसी अब अनुराग कश्यप की फिल्म 'सांड की आंख' में भूमि पेडनेकर के साथ स्क्रीन सेयर करती दिखेंगी। फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया है जिससे फिल्म के बारे में क्ल्यू मिल रहा है। जिसमें दो महिलाएं गांव की महिलाओं की वेशभूषा में कंडे थापती नजर रही हैं। दोनों की बैक फोटो दिखाई दे रही है।

Roshni Khan
Published on: 12 March 2019 7:57 AM GMT
गोबर के उपले बनाते दिखीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू और भूमि पैडनेकर !
X

मुंबई: तापसी पन्नू के सितारे आज-कल काफी बुलंदी पर हैं। उनकी फिल्म बदला बॉक्सऑफिस पर कमाल का कलेक्शन कर रही है। फिल्म में वे एक बार फिर से अमिताभ बच्चन के अपोजिट नजर आ रही हैं। इससे पहले पिंक में दोनों की जोड़ी ने भी कमाल किया था। बदला ने तो पिंक के रिकॉर्ड को भी मात दे दिया है।

ये भी देखें:बिगबॉस की एक्स-कंटेस्टेंट तनिषा मुखर्जी के साथ हुआ नस्ल भेद!

तापसी अब अनुराग कश्यप की फिल्म 'सांड की आंख' में भूमि पेडनेकर के साथ स्क्रीन सेयर करती दिखेंगी। फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया है जिससे फिल्म के बारे में क्ल्यू मिल रहा है। जिसमें दो महिलाएं गांव की महिलाओं की वेशभूषा में कंडे थापती नजर रही हैं। दोनों की बैक फोटो दिखाई दे रही है।

अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि फोटो में जो दो महिलाए हैं जो की तापसी और भूमि हैं। इससे पहले भी फिल्म के बारे में घोषणा करते हुए तापसी ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे भूमि और अनुराग संग बैठी नजर आई थीं।

ये भी देखें:जावेद अख्तर बोलें-घिनौना लगता है रमजान और चुनाव के बारे में बहस होना

फिल्म की बात करें तो इसका निर्माण संयुक्त रूप से निधि परमार और अनुराग कश्यप कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी कर रहे हैं। फिल्म में प्रकाश झा और विनीत सिंह भी अहम रोल में हैं। फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी तक कोई खुलासा सामने नहीं आया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस फिल्म में दोनों ने क्या प्रदर्शन किया हैं।|

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story