×

13 साल बड़े एक्टर की दीवानी थीं सोनाक्षी सिन्हा

seema
Published on: 10 Nov 2018 8:52 AM GMT
13 साल बड़े एक्टर की दीवानी थीं सोनाक्षी सिन्हा
X

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। फिलहाल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस और कपिल शर्मा की शादी को लेकर काफी चर्चा है। दीपिका नवंबर में, प्रियंका दिसंबर में और उसके बाद कपिल शर्मा शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में दबंग अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का भी अपनी शादी को लेकर बयान आया है। सोनाक्षी ने एक एक्टर पर अपने क्रश को लेकर बताया कि उन्हें ऐसा पति चाहिए जो उन्हें बंधन में न रखे बल्कि अपनी लाइफ में पूरा स्पेस दे। सोनाक्षी ने यह भी कहा कि जिसको तुम चाहो बस उसी से शादी करो। किसी के दवाब में अपनी कभी अपना जीवन साथी नहीं चुनना चाहिए।

यह भी पढ़े: ‘मंगलम दंगलम’ शो में मनोज जोशी ने शेयर कीं पुरानी यादें

एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया कि बॉलीवुड के किस एक्टर पर उन्हें क्रश था। उन्होंने कहा कि सुपर हीरो ऋतिक रोशन उनके क्रश थे। पहली बार सोनाक्षी ने ऋतिक को फिल्म 'कहो ना प्यार है' में देखा था और वो उन्हें दिल दे बैठी थीं। सोनाक्षी उस वक्त 13 साल थीं और ऋतिक 26 साल के।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story