×

जान्हवी कपूर के लिए फेम से ज्यादा जरुरी हैं फिल्में

जाह्न्वी ने हेलो! हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स 2019 के दौरान बताया कि, "मैं लोकप्रियता का अनुभव बचपन से करती रही हूं, इसलिए अब मेरे लिए लोकप्रिय होने से ज्यादा काम, अभिनय और फिल्में महत्वपूर्ण हैं।"

Roshni Khan
Published on: 19 March 2019 5:42 AM GMT
जान्हवी कपूर के लिए फेम से ज्यादा जरुरी हैं फिल्में
X

मुंबई: बोनी कपूर और स्वर्गीय एक्ट्रेस श्रीदेवी की लाड़ली जान्हवी कपूर ने पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में लोगों को जान्हवी की एक्टिंग बहुत अच्छी लगी।

वो एक स्टारकिड हैं इसीलिए फिल्मों में आने से पहले ही लोग उनके बारे में अच्छे से जानते थे और वो पहले से ही फेमस थी।

ये भी देखें:‘मीटू’ की लहर बॉलीवुड में लाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता हुई 35 वर्ष की

फिल्म धड़क के बाद जान्हवी को कई फिल्मों के ऑफर्स आये हैं। हाल ही में एक इवेंट पर पहुंची जान्हवी ने बड़ी बात कही।

जाह्न्वी ने हेलो! हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स 2019 के दौरान बताया कि, "मैं लोकप्रियता का अनुभव बचपन से करती रही हूं, इसलिए अब मेरे लिए लोकप्रिय होने से ज्यादा काम, अभिनय और फिल्में महत्वपूर्ण हैं।"

अभिनेत्री फिलहाल भारतीय वायुसेना की महिला लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक पर काम कर रही हैं, जिन्होंने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था।

ये भी देखें:अक्षय कुमार भाजपा के टिकट पर अमृतसर से लड़ेंगे चुनाव, इस मिला उनका ये जवाब

बात करें पर्सनल लाइफ की तो जान्हवी का नाम उनके धड़क को स्टार ईशान खट्टर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ने करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण में कहा है कि वो सिर्फ अच्छे फ्रेंड्स हैं और दोनों के इंटरेस्ट काफी मिलते हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story