×

सपना चौधरी, प्र‍िया वार‍ियर गूगल सर्च 2018 में सबसे ऊपर, पीछे रह गईं PeeCee

हरियाणा की फेमस सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बार तो सपना का जादू फैंस के सिर इस कदर चढ़कर बोला कि उन्होंने देसी गर्ल प्र‍ियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है।

Manali Rastogi
Published on: 13 Dec 2018 10:09 AM GMT
सपना चौधरी, प्र‍िया वार‍ियर गूगल सर्च 2018 में सबसे ऊपर, पीछे रह गईं PeeCee
X
सपना चौधरी, प्र‍िया वार‍ियर गूगल सर्च 2018 में सबसे ऊपर, पीछे रह गईं PeeCee

मुंबई: हरियाणा की फेमस सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बार तो सपना का जादू फैंस के सिर इस कदर चढ़कर बोला कि उन्होंने देसी गर्ल प्र‍ियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है। वैसे प्रिया प्रकाश वारियर का जादू अभी भी कायम है। गूगल की टॉप ट्रेंडिग लिस्ट सामने आई है, जिसमें सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्स में सपना और प्रिया आगे हैं।

यह भी पढ़ें: थाने के पास बीजेपी विधायक के कार्यालय में चोरी, पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल!

वहीं, जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते का गाना दिलबर-दिलबर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाला गाना है। इस गाने पर नोरा फतेही ने जबर डांस किया है। वैसे ये बात तो सभी जानते हैं कि नोरा कितनी अच्छी डांसर हैं। वहीं, रजनीकांत की फिल्म रोबोट 2।0 टॉप सर्च में शामिल है। यह फिल्म देश की सबसे महंगी फिल्म भी है।

यह भी पढ़ें: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की डिग्री पर बीजेपी के नेता ने ही उठाए सवाल

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story