×

प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया सवाल तो कहा-खुद को थोड़ा और शिक्षित करो

suman
Published on: 17 Feb 2019 1:13 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया सवाल तो कहा-खुद को थोड़ा और शिक्षित करो
X
प्रियंका के घर की खामोसी कुछ कहती है! साल में एक बार आता है परिवार

जयपुर:प्रियंका चोपड़ा साल 2018 में गूगल लिस्ट में आगे रहीं। इसका कारण अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग बीते वर्ष हुई शादी को माना गया। अब प्रियंका चोपड़ा की नजर हॉलीवुड फिल्मों पर है। हाल ही में उनकी हॉलीवुड फिल्म इजिंट इट रोमांटिक? रिलीज हुई है। जिसे लेकर एक मैगजीन ने फिल्म की स्टारकास्ट संग बात की। इसमें प्रियंका चोपड़ा से भी कई सवाल किए गए।

फिल्म प्रमोशन के लिए एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके को-स्टार रेबल विल्सन और एडम डिवाइन भी मौजूद थें। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा से वो सवाल भी किया जो गूगल पर सबसे ज्यादा ट्रेंड होता है। सवाल यह है कि क्या प्रियंका चोपड़ा हिंदी है? ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने जवाब देते हुए कहा कि हिंदी एक भाषा है और मैं हिंदू हूं जो एक धर्म है इसमें बस थोड़ा सा ही अंतर है बस खुद को थोड़ा और शिक्षित करो।'

suman

suman

Next Story