×

प्रियंका चोपड़ा का ये बेस्ट लुक बढ़ाएगा, मैडम तुसाद की शोभा

suman
Published on: 10 Feb 2019 4:53 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा का ये बेस्ट लुक बढ़ाएगा, मैडम  तुसाद की शोभा
X

जयपुर: प्रियंका चोपड़ा केवल बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपने काम का लोहा मनवा चुकी हैं। निक जोनस से शादी के बाद उनकी पॉप्युलैरिटी में और ज्यादा इजाफा हुआ है। हाल में न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका के वैक्स स्टैचू का अनावरण किया गया है। शादी के बाद से ही प्रियंका केवल इंडियन ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मीडिया की सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। अब प्रियंका ने एक और इतिहास रच दिया है। न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनकी पहली वैक्स स्टैचू लगने जा रही है।प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी इस स्टैचू के कुछ फोटो और विडियो शेयर किए हैं। स्टैचू उनके एक बेहतरीन रेड कार्पेट लुक पर बनाई गई है। ऐसी भी खबर है कि लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में भी उनकी एक स्टैचू लगाई जाएगी।

वेलेंनटाइन स्पेशल: तुला राशि ब्राइट कलर से करेंगे इंप्रेस, जानिए अन्य राशियों का रंग

मैडम तुसाद के ऑफिशल ट्विटर पेज ने भी उनकी स्टैचू की मेकिंग का एक वीडियो भी शेयर किया है। प्रियंका ऐसी पहली महिला बॉलीवुड आइकन भी बन गई हैं जिनकी पूरी दुनिया के 4 मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैचू होगी।न्यूयॉर्क और लंदन के अलावा सिडनी और एशिया के मैडम तुसाद में भी प्रियंका की वैक्स स्टैचू होंगी। लंदन के मैडम तुसाद में प्रियंका से पहले करीना कपूर, सलमान खान, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के वैक्स स्टैचू मौजूद हैं। इसके अलावा दिल्ली के मैडम तुसाद में भी कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज के स्टैचू मौजूद हैं। प्रियंका इस समय 2 हॉलीवुड फिल्मों 'इजंट इट रोमांटिक' और 'अ किड लाइक जेक' में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनकी बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग भी चल रही है जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम दिखाई देंगे।

suman

suman

Next Story