×

रणवीर सिंह ने बोला ऐसा कुछ, जिसे सुन हुई सबकी बोलती बंद

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को एक पर्फेक्ट कपल माना जाता है। दोनों ने हालही मे बहुत ही शानदार तरीके से शादी की हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री सभी को आकर्षित करती है। इस स्टार कपल की रिलेशनशिप की सबसे खास बात ये हैं कि इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी अच्छी हैं और दोनों एक-दूसरे को समझते है।

Roshni Khan
Published on: 2 March 2019 11:14 AM GMT
रणवीर सिंह ने बोला ऐसा कुछ, जिसे सुन हुई सबकी बोलती बंद
X
रणवीर सिंह ने बोला ऐसा कुछ जिसे सुन हुई सबकी बोलती बंद

मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को एक पर्फेक्ट कपल माना जाता है। दोनों ने हालही मे बहुत ही शानदार तरीके से शादी की हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री सभी को आकर्षित करती है। इस स्टार कपल की रिलेशनशिप की सबसे खास बात ये हैं कि इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी अच्छी हैं और दोनों एक-दूसरे को समझते है।

ये भी देखें:हापुड़ की लड़कियों ने पर्दे पर दिखाया कमाल, फिल्म को मिला ऑस्कर

हालही में हुई एक प्रेस मीट में रणवीर से दीपिका पादुकोण और उनके एक्स रहे रणबीर कपूर को लेकर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि क्या रणबीर और दीपिका के साथ काम करने पर उन्हें इन्सिक्यॉर फील होता है। रणवीर ये सवाल सुनते ही हसने लगे और बोले, “क्या मैं आपको ऐसा शख्स लगता हूं जो असुरक्षित महसूस करता होगा। मैं इस तरह का इंसान नहीं हूं। मैं जो भी हूं और जैसा भी हूं उसे लेकर बहुत ज्यादा सिक्यॉर फील करने वाला व्यक्ति हूं। मुझे पता है कि दीपिका को मेरे जैसा प्यार और कोई नहीं कर सकता। तो मुझे दोनों के काम करने से कोई भी परेशानी नहीं है”। उनकी यह बात सुनते ही सबकी बोलती बंद हो गयी।

ये भी देखें:किसान पिता के सपने को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से गांव में उतरी दुल्हन

रणवीर की लाइफ में दीपिका सबसे ज्यादा महत्व रखती हैं। इसलिए रणवीर उनके कम्फर्ट को देखते हुए अपने घर से दीपिका के घर शिफ्ट हो गए, ताकि दीपिका का कंफर्ट लेवल बना रहे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story