×

इस बिजनेसमैन के सामने चम्मच से करतब दिखा रही हैं सोनम कपूर, सोशल मीडिया में VIDEO वायरल

सोनम कपूर का ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा। इसे खुद सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

By
Published on: 22 Feb 2017 7:44 AM GMT
इस बिजनेसमैन के सामने चम्मच से करतब दिखा रही हैं सोनम कपूर, सोशल मीडिया में VIDEO वायरल
X

sonam-kapoor

मुंबई: बॉलीवुड के लखन यानी अनिल कपूर की बेटी सोनम आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती ही रहती हैं। फिर वह चाहे उनकी किसी फिल्म को लेकर हो या फिर किसी दूसरी एक्‍ट्रेस पर किए गए कमेंट की वजह से। आजकल सोनम कपूर अपने सीक्रेट अफेयर के चलते मीडिया में छाई हुई हैं। जी हां, सभी जानते हैं कि आजकल सोनम कपूर दिल्ली के एक जाने-माने बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डेट कर रही हैं और उससे भी ज्यादा ख़ास बात यह है कि यह अफेयर पिछले दो सालों से चल रहा है।

यह जोड़ी पार्टियों में ही नहीं अनिल कपूर के बर्थडे पर भी एकसाथ नजर आई थी। वहीं हाल ही में सोनम कपूर का ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा। खास बात यह है कि इसे खुद सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शेयर किए हुए इस वीडियो में सोनम कपूर एक चम्मच के साथ काफी क्यूटली खेलती नजर आ रही हैं। इस रिश्ते को सोनम कपूर ने ऑफिशियली एक्सेप्ट नहीं किया है।

फैशन इंडस्ट्री से रखते हैं ताल्लुक आनंद आहूजा

बता दें कि भले ही यह जोड़ी 2 सालों से एक-दूसरे के साथ है, लेकिन सोनम कपूर ने इसकी भनक किसी को नहीं होने दी। वहीं ख़बरों की मानें तो आनंद फैशन की दुनिया से जुड़े हुए हैं और उनकी फैमिली भी फैशन की दुनिया से ही जुड़े हुई है।

आगे की स्लाइड में देखिए सोनम कपूर की चम्मच संग मस्ती

आगे की स्लाइड में देखिए सोनम कपूर की और भी वीडियोज

Next Story