×

साउथ की अभिनेत्री अनीशा अला और अभिनेता विशाल कृष्णा हुए एक-दुसरे के

विशाल अनिशा अला से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अनिशा भी एक एक्ट्रेस हैं और वह फिल्म अर्जुन रेड्डी में काम कर चुकी हैं। अनिशा ने अपने सोशल अकाउंट पर अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘आखिरकार अब मुझे अपना साथी मिल गया है’।

Roshni Khan
Published on: 16 March 2019 12:16 PM GMT
साउथ की अभिनेत्री अनीशा अला और अभिनेता विशाल कृष्णा हुए एक-दुसरे के
X

मुंबई: साउथ के अभिनेता विशाल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। विशाल कृष्णा फिल्म प्रोडयूसर जीके रेड्डी के बेटे हैं। विशाल साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं जैसे अम्बला, थिमिरु, वेदी आदि।

ये भी देखें:तैमूर भूखा मर रहा हैं ! आखिर क्या कर रही करीना कपूर ऐसा?

विशाल अनिशा अला से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अनिशा भी एक एक्ट्रेस हैं और वह फिल्म अर्जुन रेड्डी में काम कर चुकी हैं। अनिशा ने अपने सोशल अकाउंट पर अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘आखिरकार अब मुझे अपना साथी मिल गया है’।

अनिशा के इस पोस्ट के बाद लोगों ने बंधाईयां देनी शुरु कर दी। फैंस ने अनिशा और विशाल को शुभकामनाएं देनी शुरु कर दी। इसके बाद विशाल ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर भी इस बात की जानकारी दी।

ये भी देखें:छोटी उम्र में बड़े कारनामे कर रहे हैं ये भावी वैज्ञानिक

अनिशा अला हैदराबाद के एक मशहूर बिजमेनमैन विशाल रेड्डी की बेटी हैं। अनिशा अला ने तमिल की कई फिल्मों में काम किया है। जैसे अर्जुन रेड्डी, पेलीचोपुल्लू आदि। दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार लिया है और हैदराबाद में 16 मार्च यानी आज सगाई कर एक-दुसरे के हो गए।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story