×

तैमूर भूखा मर रहा हैं ! आखिर क्या कर रही करीना कपूर ऐसा?

तैमूर के माता-पिता करीना और सैफ को पापाराज़ी से भी कोई ख़ास दिक्कत नहीं है लेकिन अगर कोई तैमूर को ट्रोल करता है उसे मुंह तोड़ जवाब देने के लिए भी सैफीना तैयार रहते हैं।

Roshni Khan
Published on: 16 March 2019 11:49 AM GMT
तैमूर भूखा मर रहा हैं ! आखिर क्या कर रही करीना कपूर ऐसा?
X

मुंबई: करीना कपूर खान और सैफ अली खान का लाड़ले तैमूर अली खान अपने माता-पिता की तरह ही काफी पॉपुलर है। तैमूर अभी सिर्फ दो साल का है लेकिन उनकी फैन फॉलोविंग बॉलीवुड कई जानेमाने सेलिब्रिटीज से भी ज्यादा है।

ये भी देखें:‘श्रीदेवी बंगलो’ का आया दूसरा टीजर,अच्छा रेस्पोंड्स नहीं मिल रहा दर्शकों से

तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। लोग इन्हें छोटे नवाब कहते हैं।

तैमूर के माता-पिता करीना और सैफ को पापाराज़ी से भी कोई ख़ास दिक्कत नहीं है लेकिन अगर कोई तैमूर को ट्रोल करता है उसे मुंह तोड़ जवाब देने के लिए भी सैफीना तैयार रहते हैं।

हाल ही में बेबो अरबाज खान के शो क्विक हील पिंच में पहुंची थी जहां करीना ने दिलचस्प बातें की।

एक सेगमेंट में अरबाज खान ने करीना को एक ट्रोल के कमेंट के बारे में बताया। एक ट्रोल ने कहा, “तैमूर भूखा मर रहा है”। इस पर करीना ने रिप्लाई करते हुए कहा, “वो बेचारा भूखा नहीं मर रहा है। बल्कि मुझे तो लग रहा है कुछ ज्यादा ही खा रहा है आज कल। मोटा लग रहा है”।

ये भी देखें:साइना नेहवाल की बायोपिक में परिणीति ने किया श्रद्धा को रिप्लेस

बता दें, तैमूर की लोकप्रियता सिर्फ आम लोगों में ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स में भी खूब है। करण जौहर के चैट शो कॉफ़ी विद करण के लेटेस्ट सीजन में भी तैमूर की जमकर चर्चा हुई। जहां रणवीर सिंह ने कहा कि वो तैमूर के साथ फिल्म में काम करना चाहते हैं वहीं तापसी पन्नू ने कहा कि वो तैमूर को डेट करना चाहती हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story