×

Red spot on Eye Sign: आंखों में नजर आ रहा यह लक्षण तो हो सकते हैं हाई ब्लड प्रेशर के शिकार

Red spot on Eye Sign High Blood Pressure: भारत में लगभग 20 करोड़ से ज्यादा लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। साथ ही अगर दुनिया भर में इसके आंकड़े की बात की जाए तो यह करीब 1.13 अरब से भी अधिक है।

Anupma Raj
Published on: 17 Aug 2022 1:40 PM GMT
Symptoms of High Blood Pressure
X

High Blood Pressure Symptoms (Image: Social Media)

Red spot on Eye Sign High Blood Pressure: भारत में लगभग 20 करोड़ से ज्यादा लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। साथ ही अगर दुनिया भर में इसके आंकड़े की बात की जाए तो यह करीब 1.13 अरब से भी अधिक पहुंच चुका है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर सेहत पर बहुत बुरा और गहरा असर पड़ता है। हाई बीपी हार्ट से जुड़ी बीमारी से लेकर किडनी तक को नुकसान पहुंचा सकता है। यह स्ट्रोक का भी कारण बनता है।

दरअसल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत गंभीर और खतरनाक समस्या है क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण तब तक नजर नहीं आते जब तक मरीज की स्थिति गंभीर ना बन हो जाए। लक्षण नजर नहीं आने के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कभी कभी जानलेवा भी बन सकती है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए सबसे अच्छा और आसान विकल्प है रोज इसकी निगरानी करना। इसे आप घर पर भी चेक कर सकते हैं। दरअसल मार्केट में ऐसे कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं जिसके जरिए आप अपने ब्लड प्रेशर पर नजर रख सकते हैं। इनमें से एक है स्मार्टवॉच। बता दे कि अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की गंभीर समस्या से जूझ रहें हैं तो आपके शरीर में कुछ लक्षण नजर आएंगे। दरअसल आंखों से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का पता लगाया जा सकता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है तो आपकी आंखों में उसके लक्षण नजर आएंगे। ये लक्षण कुछ इस प्रकार होंगे कि आपको सामान्य लगेंगे।

अगर आपके आंखों में लाल धब्बे नज़र आ रहें हैं तो इसे हल्के में बिल्कुल भी ना लें। ये धब्बे आपके हाई ब्लड प्रेशर की समस्या की ओर इशारा करते हैं। दरअसल एक सर्वे में यह जानकारी सामने आई है कि नसों में तेज गति से खून का फ्लो होने पर 'ऑप्टिक नर्व' को नुकसान पहुंचता है। इससे आंखों में खून के थक्के जमने लगते हैं और लाल धब्बे पड़ने की शिकायत हो जाती है। अगर आपके आंखे कुछ समय के लिए लाल रहती हैं तो उसे नजर अंदाज ना करें। हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त रेटिनोपैथी नामक समस्या को जन्म दे सकता है, जिसके कारण रेटिना भी सूज सकता है और ब्लड vessel का रिसाव हो सकता है। हालांकि आंखों का लाल होना या सूजन अन्य कारण से भी हो सकता है। ज्यादा समय तक धूप में रहना, मिर्च-मसाले युक्त भोजन करना, गर्मागर्म चाय-कॉफी पीने या ठंड बढ़ने पर भी यह समस्या हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं, जैसे: खानपान में परहेज, अच्छी नींद और व्यायाम के जरिये समय रहते हाई ब्लड प्रेशर पर कंट्रोल किया जा सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर के और भी कई लक्षण हैं जैसे:

पेशाब में खून आना

छाती में दर्द होना

सांस लेने में दिक्कत

गंभीर सिरदर्द की समस्या होना

थकान महसूस होना

हाई ब्लड प्रेशर से बचने के उपाय हैं:

भोजन में नमक की मात्रा कम रखना चाहिए

मौसमी खाद्य पदार्थों से युक्त आहार का सेवन करना

शराब का सेवन सीमित मात्रा में करना या बिल्कुल भी ना करें

वजन को कंट्रोल में रखें

रोज एक्सरसाइज करना न भूलें

कैफीन का सेवन बहुत कम करना चाहिए

धूम्रपान नहीं करें

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story