×

नीता अंबानी ने बहू श्लोका को मुंह दिखाई में भेंट किया इतने करोड़ का हीरों का हार

आकाश-अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 15 दिन बाद अंबानी परिवार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी ने अपनी बहु श्लोका को मुंह दिखाई में एक बेहद कीमती तोहफा दिया है। इस तोहफे की कीमत 300 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Aditya Mishra
Published on: 26 March 2019 10:22 AM GMT
नीता अंबानी ने बहू श्लोका को मुंह दिखाई में भेंट किया इतने करोड़ का हीरों का हार
X
फ़ाइल फोटो

मुंबई: देश के सबसे बड़े बिजनेस मैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की रॉयल शादियां काफी सुर्खियों में रही हैं। अंबानी परिवार की इन दोनों ही शादियों में देश—विदेश से बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और पाॅलिटिकल जगत की हर बड़ी हस्ती शामिल हुई थी।

सोशल मीडिया पर इन दोनों ही शादियों के वीडियो और फोटोज खूब वायरल हुई हैं। वेन्यू से लेकर बारात और रिसेप्शन तक की फोटो देख लोग भी हैरान रह गए। बता दें कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च को श्लोका मेहता से हुई है। श्लोका मेहता हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं।

श्लोका मेहता को मुंह दिखाई नीता ने दिया महंगा तोहफा

आकाश-अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 15 दिन बाद अंबानी परिवार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी ने अपनी बहु श्लोका को मुंह दिखाई में एक बेहद कीमती तोहफा दिया है। इस तोहफे की कीमत 300 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये तोहफा एक हीरों का हार है। हालांकि, इस तोहफे की कीमत को लेकर कोई पुख्ता खबर सामने नहीं आई ये सिर्फ मीडिया में कयास लगाए जा रहे हैं।

नीता देना चाहती थीं श्लोका को सोने का हार

नीता अंबानी के अनुसार, पहले वो अपने परिवार की विरासत का सोने के हार बहू श्लोका को भेंट कर रही थीं। लेकिन नीता को काफी चीजें देखने के बाद श्लोका के लिए 300 करोड़ का हीरों का हार पसंद आया। ये हीरे दुनिया के सबसे महंगे हीरों में से एक हैं। अपनी डिजाइन और बनावट के चलते इस हार की कीमत 300 करोड़ रुपए है। श्लोका अपनी सास के दिए हुए इस तोहफे से बेहद खुश हैं। नीता अंबानी ही नहीं श्लोका की ननद यानी ईशा अंबानी ने भी अपने भाई को एक आलीशान बंगला उपहार के रूप में दिया है।

ये भी पढ़ें...नीता अंबानी के इस शौक को सुनकर हो जाएंगे हैरान, धो देते हैं कई लोग नौकरी से हाथ

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story