×

जज ने दी लालू प्रसाद यादव को सलाह- जेल में आत्मचिंतन करें

Rishi
Published on: 24 Dec 2017 9:34 AM GMT
जज ने दी लालू प्रसाद यादव को सलाह- जेल में आत्मचिंतन करें
X
चारा घोटाला: चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू दोषी करार

रांची : चारा घोटाले के एक मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित 16 लोगों को शुक्रवार को दोषी ठहराया गया। इस दौरान विशेष सीबीआई कोर्ट के न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने जो कहा वह दोषियों के लिए खास नसीहत हो सकती है। बशर्ते वो इसे माने तो।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने कहा, आप लोग सामाजिक तौर पर बहुत व्यस्त रहते हैं तो आप लोगों को समय नहीं मिल पाता है। अब आप लोगों को जेल में अकेले रहने और आत्मचिन्तन का अच्छा समय मिलेगा। इस दौरान आप सभी को अपने पिछले कामकाज के बारे में आत्मचिन्तन करना चाहिए।

इन धाराओं में दर्ज हुआ था मामला

सीबीआई ने आपराधिक षड्यन्त्र, गबन, फर्जीवाड़ा, साक्ष्य छिपाने, पद के दुरुपयोग आदि से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120बी, 409, 418, 420, 467, 468, 471, 477 ए, 201, 511 के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(डी) एवं 13(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

लालू ने अपने को नेल्सन मंडेला, अंबेडकर के बराबर खड़ा कर दिया

सजा सुनाए जाने बाद लालू प्रसाद यादव के ट्विटर हैंडल से ट्विट किया गया जिसमें कहा गया है कि ”पॉवरफुल लोग हमेशा राज करने के लिए समाज को टुकड़ों में बांटते हैं और जब भी कोई निचले तबके का इंसान आकर इसे बदलने की कोशिश करता है। उसे दंडित किया जाता है। क्या नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग, बाबा साहेब अंबेडकर कोशिश में नाकाम हुए। इतिहास में उन्हें विलेन की तरह देखा गया। पक्षपाती-जातिवादी लोगों के लिए वो आज भी विलेन हैं।”

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story