×

राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी मुंबई के पेडर रोड इलाके में देश का पहला फिल्म संग्रहालय 'नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा' का उद्घाटन करेंगे।

Dharmendra kumar
Published on: 19 Jan 2019 6:42 AM GMT
राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
X

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी मुंबई के पेडर रोड इलाके में देश का पहला फिल्म संग्रहालय 'नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा' का उद्घाटन करेंगे। यह संग्रहालय करीब 141 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें भारतीय सिनेमा के एक सदी पुराने इतिहास की जानकारी मिल सकेगी। बीते तीन महीने में प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा मुंबई दौरा है।

यह होंगी सुविधाएं

भारतीय सिनेमा के इतिहास से जुड़ी जानकारियां देने वाले इस संग्रहालय में दृश्य (विजुअल), शिल्प, ग्राफिक्स और मल्टीमीडिया की सहायता से भारतीय सिनेमा के किस्से-कहानियों का प्रस्तुतीकरण होगा। यह संग्रहालय 19वीं सदी के ऐतिहासिक गुलशन महल और नए संग्रहालय भवन में बनाया गया है।

यह भी पढ़ें.....ममता की मेगा रैली में नहीं शामिल होंगे राहुल, सोनिया और मायावती

हॉल में कैमरा, शूटिंग और अभिनय से जुड़ी जानकारियां भी होंगी। यहां आने वालों को भारतीय सिनेमा में फिल्मकारों द्वारा प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की जानकारी मिलेगी। भारतीय सिनेमा में यहां देशभर की सिनेमा संस्कृति को दर्शाया गया है। नामचीन फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी के मार्गदर्शन में संग्रहालय का निर्माण हुआ है।

यह भी पढ़ें.....ISI की बड़ी साजिश का भंडाफोड़, RSS नेताओं की हत्या की तैयारी कर रहे 3 गिरफ्तार

यहां भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष से अधिक की यात्रा का वर्णन है। वहीं, भारतीय सिनेमा को नौ वर्गों में विभाजित कर भारतीय इतिहास की उत्पत्ति, भारत में सिनेमा का आगमन, भारतीय मूक फिल्म, ध्वनि की शुरुआत, स्टूडियो युग, द्वितीय विश्व युद्ध का प्रभाव तथा क्षेत्रीय सिनेमा को दिखाया गया है। पांच मंजिला नए संग्रहालय भवन में चार प्रदर्शनी हॉल हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story