×

स्थापना दिवस: जानें कैसे हुआ बांग्लादेश का उदय?

वर्तमान समय में यहां की जनसंख्या लगभग 17 करोड़ है जो कि इसे दुनिया का आठवां सबसे बड़ा राष्ट्र बनाती है। बांग्लादेश की राजधानी ‘ढाका’ है और ढाका यहां का सबसे बड़ा शहर भी है यहां पर आधिकारिक तौर पर बंगाली भाषा बोली जाती है।

Shivakant Shukla
Published on: 26 March 2019 8:34 AM GMT
स्थापना दिवस: जानें कैसे हुआ बांग्लादेश का उदय?
X

लखनऊ: बांग्लादेश को स्वतंत्रता 26 मार्च 1971 को प्राप्त हुई थी। आजादी से पहले यह देश पाकिस्तान में हिस्सा हुआ करता था। जब भारत, पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तब यह देश पाकिस्तान में शामिल था। लेकिन पाकिस्तान के बाद 26 मार्च 1971 में बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। इसी के बाद यहां पर वर्तमान में जो संविधान लागू है उसकी स्थापना 4 नवंबर 1972 में हुई थी। 26 मार्च को प्रत्येक वर्ष यह देश अपना स्वतन्त्रता दिवस मानता है। इस दिन यहाँ राष्ट्रीय अवकाश होता है।

कैसे हुआ बांग्लादेश का उदय?

बांग्लादेश का स्वतंत्रता संग्राम 1971 में हुआ था, इसे 'मुक्ति संग्राम' भी कहते हैं। यह युद्ध वर्ष 1971 में 25 मार्च से 16 दिसम्बर तक चला था। इस रक्तरंजित युद्ध के माध्यम सेे बांलादेश ने पाकिस्तान से स्वाधीनता प्राप्त की। 16 दिसम्बर सन् 1971 को बांग्लादेश बना था। भारत की पाकिस्तान पर इस ऐतिहासिक जीत को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। पाकिस्तान पर यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक थी। भारत ने 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

1971 के पहले बांलादेश, पाकिस्तान का एक प्रान्त था जिसका नाम 'पूर्वी पाकिस्तान' था जबकि वर्तमान पाकिस्तान को पश्चिमी पाकिस्तान कहते थे। कई सालों के संघर्ष और पाकिस्तान की सेना के अत्याचार और बांग्लाभाषियों के दमन के विरोध में पूर्वी पाकिस्तान के लोग सड़कों पर उतर आए थे। १९७१ में आज़ादी के आंदोलन को कुचलने के लिए पाकिस्तानी सेना ने पूर्वी पाकिस्तान के विद्रोह पर आमादा लोगों पर जमकर अत्याचार किए। लाखों लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया और अनगिनत महिलाओं की आबरू लूट ली गई। बांग्लादेश सरकार के मुताबिक इस दौरान करीब 30 लाख लोग मारे गए।

भारत ने पड़ोसी के नाते इस जुल्म का विरोध किया और क्रांतिकारियों की मदद की। इसका नतीजा यह हुआ कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी जंग हुई। इस लड़ाई में भारत ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिए। इसके साथ ही दक्षिण एशिया में एक नए देश का उदय हुआ।

बांग्लादेश के बारे में सामान्य जानकारी

बांग्लादेश एशिया महाद्वीप में बसा हुआ एक देश है जो कि भारत का पड़ोसी देश भी है। यह देश भारत के पूर्व छोर पर बसा हुआ है जो लगभग 147,570 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह देश क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का 92 वॉ सबसे बड़ा देश है। यह एक मुस्लिम राष्ट्र है जहां पर लगभग 90 % लोग इस्लाम धर्म से संबंध रखते हैं इसके अलावा यहां पर हिंदू, बुद्ध धर्म से संबंधित लोग भी निवास करते हैं।

वर्तमान समय में यहां की जनसंख्या लगभग 17 करोड़ है जो कि इसे दुनिया का आठवां सबसे बड़ा राष्ट्र बनाती है। बांग्लादेश की राजधानी ‘ढाका’ है और ढाका यहां का सबसे बड़ा शहर भी है यहां पर आधिकारिक तौर पर बंगाली भाषा बोली जाती है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story