×

International Women's Day 2022: कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद हुईं घोड़े पर सवार, कही ये बात

International Women's Day 2022: कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड विधानसभा तक जाने के लिए घोड़े की सवारी की है। इस अवसर अम्बा प्रसाद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि "हर महिला में दुर्गा और झांसी रानी की छवि होती है।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Deepak Kumar
Published on: 8 March 2022 11:47 AM GMT
International Womens Day 2022 Congress MLA Amba Prasad reached Jharkhand Legislative Assembly riding on a horse
X

कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद। (Photo- Social Media)

International Women's Day 2022: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 8 मार्च के दिन पूरी दुनिया महिलाओं की प्रशंसा करने तथा उनके द्वारा नित नए आयाम गढ़ने को लेकर सराहना के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (international women's day) मना रही है। ऐसे में पूरी दुनिया महिलाओं के महत्व और समाज में उनके योगदान को लेकर चर्चा कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो बेहद ही तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद (Congress MLA Amba Prasad) महिला दिवस (International Women's Day) के अवसर पर घोड़े की सवारी करती नज़र आ रही हैं।

आपको बता दें कि महिला कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद (Congress MLA Amba Prasad) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के अवसर पर झारखंड विधानसभा तक जाने के लिए घोड़े की सवारी की है। इस अवसर पर घोड़े की सवारी के दौरान अम्बा प्रसाद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि-"हर महिला में दुर्गा और झांसी रानी की छवि होती है। प्रत्येक महिला को हर चुनौती का डटकर सामना करना चाहिए। माता-पिता को अपनी बेटियों को शिक्षित करना चाहिए क्योंकि महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा कर रही हैं।"

लोगों ने महिलाओं की सराहना करते हुए जारी किया बधाई संदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के अवसर पर तमाम लोगों ने महिलाओं की सराहना करते हुए बधाई संदेश जारी किया है। इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के आगे बढ़ाने और उन्हें सशक्त करने में सरकार द्वारा सदैव हर संभव मदद करने का आह्वान किया है, जिसके बलबूते पर महिलाएं सदैव नित नए आयाम गढ़ती रहें।

अम्बा प्रसाद का परिचय

अम्बा प्रसाद (Congress MLA Amba Prasad) झारखंड की राजनीति और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से ताल्लुक रखती हैं। वह 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव (2019 Jharkhand Assembly Elections) में बरकागांव से विधायक चुनी गई हैं। इसी के अम्बा प्रसाद झारखंड विधानसभा 2019 (Jharkhand Assembly Elections) में सबसे कम उम्र की विधायक भी हैं।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story