×

यहां महिलाएं टांंगती हैं अपने अंत:वस्त्र, इसके पीछे की कहानी भी है मजेदार

suman
Published on: 22 Oct 2018 4:42 AM GMT
यहां महिलाएं टांंगती हैं अपने अंत:वस्त्र, इसके पीछे की कहानी भी है मजेदार
X

जयपुर:दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जो अपनी अजीबो गरीब हरकतों और कारणों की वजह से जानी जाती हैं। लेकिन इसी के साथ ही ये प्रसिद्द भी हो जाती हैं। ऐसे ही एक गांव जहां लडकियां अपनी ब्रा लटका जाती हैं। इसके पीछे का कारण भी बड़ा अजीब सा हैं जो हैरान कर देने वाला हैं। न्यूज़ीलैंड के सेंट्रल ओटैगो ( Central Otego ) में स्थित कार्डरोना ब्रा फेंस ( Cardrona Bra Fence ) नामक पर्यटक स्थलम के बारे में। साल 1999 में क्रिसमस् और न्यू ईयर के दौरान इस जगह की बाड़ी ( Fence ) पर 4 ब्रा बंधी हुई मिली। इसके पीछे बहुत ही मजेदार कहानी हैं यहां के लोग कहते हैं कि पास में ही एक पब हैं जहां कुछ औरतें न्यू ईयर सेलिब्रेट करने आयी थी।

उन्होंने पब में खूब शराब पी और शराब के नशे में चूर होकर उन्होंने अपनी ब्रा यहां बांध दी होंगी। धीरे धीरे इन ब्रा की गिनती बढ़ती ही चली गयी। जब फरवरी 2000 में यहां ब्रा की गिनती की गयी तो वो 4 से बढ़कर 60 हो गयी थी। यहां रहने वाले किसी भी इंसान को ये जानकारी नही थी कि ऐसा कौन और क्यों कर रहा हैं और रातों रात इतनी ब्रा कहां से आ जाती हैं। साल 2000 के अंत तक यहां ब्रा की संख्या इतनी अधिक हो गयी थी कि यहां ब्रा के ढेर लग गए थे। साल 2000 के अक्टूबर में क्वीनसलैंड लेक्स ( Queensland Lax ) जिले की सरकार ने कुल 1500 ब्रा यहां से हटवाई थी। लेकिन यह जगह लोगों के बीच इतनी ज्यादा प्रसिद्ध हो गयी थी कि यहां कुछ दिनों बाद फिर से ब्रा की संख्या बढ़ने लगी।

suman

suman

Next Story