फेशियल हेयर से होती है शर्मिंदगी, ये घरेलू उपाय दिलाएंगे छुटकारा
(Photo Courtesy- Social Media)
क्या आप भी क्लियर स्किन चाहते हैं, लेकिन अनचाहे फेशियल हेयर से परेशान हैं।
चेहरे पर अधिक फेशियल हेयर होने से कॉन्फिडेंस की कमी आ जाती है।
अगर आप भी इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपके बहुत काम आएंगे।
हम आपको 5 होम रेमिडीज के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप फेशियल हेयर से छुटकारा पा सकती हैं।
चावल का आटा
2 चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच शहद और दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे उस एरिया पर लगाएं, जहां फेशियल हेयर ज्यादा हैं। फिर 15-20 मिनट के बाद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें और गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इसे हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते हैं।
हल्दी
कच्चा दूध और हल्दी में एक चम्मच चीनी और एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर गर्म कर लें। ठंडा होने के बाद इसमें एक छोटा चम्मच आटा और बेसन मिला लें। इसे प्रभावित एरिया पर लगाएं, सूखने के बाद इसे स्क्रब करें और फिर चेहरा धो लें।
शहद और नींबू का रस
नींबू के रस में शहद मिला लें। इसे प्रभावित एरिया पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब एक कॉटन के कपड़े को गुनगुने पानी में भिगोकर, पानी को निचोड़ दें। इस कपड़े से जेंटली पेस्ट को पोछें। इसके बाद फेस को ठंडे पानी से धो लें।
पपीता
पपीते के पेस्ट में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को 5-10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। अब स्क्रब करते हुए चेहरे को साफ पानी से धो लें।
चीनी और शहद
2 बड़े चम्मच शहद, 4 बड़े चम्मच चीनी को मिलाकर कुछ सेकंड के लिए गर्म करें। इसके बाद इसमें एक चम्मच नींबू का रस डाल दें। इस पेस्ट को जहां से फेशियल हेयर हटाना चाहते हैं, वहां लगाएं और वैक्सिंग स्ट्रिप का यूज करके बालों के ग्रोथ की विपरीत दिशा में खींचें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें और मॉइश्चराइजर लगाएं।