शादी से पहले गोविंदा की भांजी ने देसी लुक से जीता दिल, दिखीं बेहद हसीन

(Photo Courtesy- Instagram)
गोविंदा की भांजी आरती सिंह जल्द दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं।
हाल ही में मुंबई में उनका ब्राइडल शॉवर किया गया।
उनके ब्राइडल शॉवर में कई हस्तियां शामिल हुईं।
बता दें आरती सिंह 25 अप्रैल को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी करेंगी।
शादी से पहले आरती सिंह ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
वह इन तस्वीरों में व्हाइट और बेबी पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं।
उन्होंने नेचुरल मेकअप, स्टड ईयररिंग्स, बिंदी और खूबसूरत हेयरडू से लुक को कंप्लीट किया है।
अपने फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए उन्होंने गजब के पोज दिए हैं।
बता दें आरती सिंह 39 साल की उम्र में शादी करने जा रही हैं।
वह अपने प्यार बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी करेंगी।