रिटायरमेंट की खबरों के बीच Dhoni ने अपनी टीम बनाने का किया एलान

(Photo Courtesy- Social Media)
महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई।
IPL से बाहर होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि धोनी जल्द ही अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
हालांकि फैंस उनसे IPL का एक और सीजन खेलने के लिए अनुरोध कर रहे हैं।
अब धोनी अगला आईपीएल सीजन खेलेंगे या रिटायरमेंट की घोषणा करेंगे इस पर संशय बना हुआ है।
इस बीच धोनी के एक पोस्ट ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।
दरअसल, उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है।
पोस्ट में उन्होंने अपनी खुद की टीम बनाने की बात कही है।
धोनी के इस पोस्ट के बाद यूजर्स के मन में सवाल है कि क्या वह आईपीएल में अपनी टीम शुरू कर रहे हैं।
एमएस की इस पोस्ट पर फैंस उन्हें नई टीम के लिए बधाई दे रहे हैं।
आपकी राहत के लिए बता दें कि धोनी की ये पोस्ट एक विज्ञापन के लिए है।
जिसमें उन्होंने लिखा है- लीप लेने का समय आ गया है। यह वह करने का समय है जो मायने रखता है। मैं अपनी टीम शुरू कर रहा हूँ!