कंट्रोवर्सी के किंग हैं पवन सिंह, ये रहे उनसे जुड़े बड़े विवाद

(Photo Credit- Social Media)
भोजपुरी गायक पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
उन पर ये कार्रवाई अनुशासनहीनता के मामले में की गई है।
ये पहली बार नहीं है जब पवन सिंह किसी विवाद के कारण सुर्खियों में आ गए हों।
इससे पहले भी वह कई विवादों का हिस्सा रह चुके हैं। आइए जानते हैं पवन सिंह के कुछ बड़े विवाद।
पहली पत्नी की हत्या का आरोप
पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने 2015 में मुंबई स्थित फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। शादी के महज 6 महीने के अंदर ही पत्नी द्वारा ये कदम उठाए जाने के बाद गायक पर उनकी हत्या का आरोप लगा था।
अक्षरा सिंह ने लगाए थे कई आरोप
पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अफेयर के बारे में तो हर किसी को पता है। लेकिन 2018 में गायक ने अक्षरा को बिना बताए ज्योति सिंह से शादी कर ली थी। जिसके बाद अक्षरा सिंह ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
अक्षरा सिंह का आरोप था कि ज्योति सिंह से शादी के बाद भी पवन संबंध रखने के लिए दबाव बनाता था। विरोध करने पर नशे में धुत होकर मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी भी देता था। साथ ही अक्षरा ने पवन सिंह पर उनका करियर बर्बाद करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया था।
अश्लीलता फैलाने का आरोप
पवन सिंह पर गानों के जरिए बोल्ड कंटेंट परोसने और अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगता रहा है।