रियल लाइफ में बेहद स्टाइलिश हैं अरमान की दादी सा, अंदाज देख उड़ जाएंगे होश

(Photo Courtesy- Social Media)
टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो दादी का रोल निभाकर घर-घर में पॉपुलर हो चुकी हैं।
उनमें से एक हैं अनीता राज।
जो फिलहाल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो में नजर आ रही हैं।
शो में हमेशा साड़ी में रहने वालीं अनीता राज रियल लाइफ में काफी ज्यादा स्टाइलिश हैं।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं।
जहां वह अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलक भी शेयर करती रहती हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि अनीता राज 61 साल की हैं।
इस उम्र में भी वह काफी ज्यादा फिट हैं। जिसके लिए वह जिम में जमकर पसीना बहाती हैं।
बता दें अनीता राज बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने करीब 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।
अनीता राज अपने दौर की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थीं।
अनीता एक एक्ट्रेस होने के साथ ही प्रोफेशनल कथक डांसर और निर्माता भी हैं।
फिल्मों के बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में मजबूत पकड़ बनाए रखी।
अनीता कई हिट टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। अब वह टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा हैं।