हनुमान जयंती के दिन करें इन मंत्रों का जाप, बनेंगे हर बिगड़े काम

(Photo Courtesy- Social Media)
आज यानी मंगलवार को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव है।
इस दिन को हनुमान जयंती के तौर पर पूरे देशभर में मनाया जाता है।
हनुमान जी को संकटमोचन कहते हैं। वह अपने भक्तों के सभी संकटों का निवारण करते हैं।
अगर हनुमान जयंती के मौके पर बजरंगबली की पूजा की जाए और उनके मंत्रों का जाप किया जाए तो वह प्रसन्न होते हैं।
साथ ही हनुमान जी के मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा बरसेगी और घर में किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं आएगा। ये रहे कुछ मंत्र-
ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।।
आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर! त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मात्संसार सागरात।।
ॐ हं हनुमंते नम:।।
ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।।
नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा।।