घर पर ही बनाएं बच्चों का फेवरेट मैंगो जैम, ये रही रेसिपी

(Photo Courtesy- Social Media)
फलों का राजा आम बच्चों का पसंदीदा फ्रूट होता है।
आम को बच्चे अलग-अलग तरह से खाना पसंद करते हैं। शेक, पुडिंग, आइसक्रीम के अलावा बच्चों को मैंगो जैम काफी पसंद होता है।
क्या आपको पता है कि आप मैंगो जैम को घर में भी बना सकते हैं?
चलिए जानते हैं मैंगो जैम बनाने की आसान रेसिपी।
आम का जैम बनाने के लिए सामग्री- दो बड़े आम, 1/2 कप चीनी, आधा या एक चम्मच नींबू का रस।
सबसे पहले आम को काटकर एक ब्लेंडर में डालें और पीस लें।
फिर इसे एक नॉनस्टिक कड़ाही में डालें और 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
अब इसमें चीनी डालें और इसे गाढ़ा होने तक पकाते रहें।
मिक्स्चर गाढ़ा हो जाए तब इसे आंच से उतार लें और इसमें नींबू का रस अच्छी तरह से मिलाएं।
आपका मैंगो जैम तैयार है। इसे ठंडा होने पर किसी भी एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर लें और फ्रिज में रख दें।