राम नवमी पर सूर्य की तरह चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत
(Photo Courtesy- Social Media)
नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।
इसके अलावा नवरात्रि के अंतिम दिन राम नवमी भी मनाई जाती है। जो कि प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के तौर मनाई जाती है।
राम नवमी के दिन 4 राशियों के जातक की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानें कौन सी हैं वो राशियां।
मेष राशि
इस राशि के जातकों को आज प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी हो सकती है। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। लव लाइफ में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।
वृषभ राशि
ऑफिस में प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी के चांस हैं। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
मिथुन राशि
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं।
कर्क राशि
पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। ऑफिस में टैलेंट का प्रदर्शन करने के कई अवसर मिलेंगे। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखने की जरुरत। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।