तस्वीरों में देखें भगवान श्रीराम के ननिहाल की तस्वीरें

(Photo Courtesy- Social Media)
17 अप्रैल 2024 को राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है।
आपको ये तो पता ही होगा कि राम जी की नगरी अयोध्या है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि राम जी का ननिहाल कहां है?
अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि श्रीराम का ननिहाल कहां पर स्थित है।
माता कौशल्या का जन्म कौशल प्रदेश यानि छत्तीसगढ़ माना जाता है। इसलिए इसे रामचंद्र का ननिहाल माना जाता है।
मान्यता है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 17 किलोमीटर दूर स्थित चंदखुरी गांव में मां कौशल्या का जन्म हुआ था।
इस गांव में जलसेन तालाब के बीच में माता कौशल्या का मंदिर स्थित है जो पूरे भारत में सिर्फ यहीं पर है।
चंदखुरी का प्राचीन नाम चंद्रपुरी था।
मान्यता अनुसार, भगवान श्री राम ने अपना वनवास काल छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर बिताया था।