जब अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में पड़ी थीं ये बॉलीवुड हसीनाएं, हिल गया था पूरा देश

(Photo Courtesy- Social Media)
मोनिका बेदी
एक समय था जब एक्ट्रेस मोनिका बेदी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से जुड़ा था। इस वजह से उनका करियर ग्राफ भी डूबता गया।
ममता कुलकर्णी
लिस्ट में ममता कुलकर्णी का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस का नाम छोटा राजन के साथ ही ड्रग माफिया विजय उर्फ विक्की गोस्वामी संग भी जुड़ा था।
मंदाकिनी
फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' फेम मंदाकिनी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के प्यार की भी खूब चर्चा हुई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया।
सोना मस्तान
मधुबाला की हमशक्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस सोना का नाम हाजी मस्तान संग जुड़ा था। हाजी ने सोना संग शादी तक कर ली थी।
अनीता अयूब
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद 90 के दशक की पाकिस्तानी एक्ट्रेस अनीता अयूब पर भी फिदा थे, जिनके लिए एक प्रोड्यूसर तक की हत्या करवा दी थी।