अब इस खूबसूरत कलर में नजर आएगा WhatsApp, आप भी देखें झलक

(Photo Courtesy- Social Media)
फेमस मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अक्सर अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लाता रहता है।
एक बार फिर व्हाट्सएप नए अपडेट के साथ हाजिर है।
व्हॉट्सएप iOS यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी कर रहा है।
जो वीडियो कॉलिंग फंक्शन के इंटरफेस में बदलाव करेगा और एक नई सुविधा जोड़ेगा।
iOS के लिए नया व्हॉट्सएप अपडेट 24.9.74 वर्जन पर चलेगा।
नए अपडेट में ग्रीन बटन और इंटरफेस डिजाइन के साथ-साथ रीडिजाइन किए गए इंटरफेस को भी पेश किया है।
नया अपडेट सभी iOS यूजर्स के लिए ग्रीन कलर के बटन और नोटिफिकेशन आइकन जोड़ रहा है।
अपडेट के बाद नए मैसेज बटन के साथ ही नए ग्रुप, कॉन्टैक्ट और कम्यूनिटी के आइकन ग्रीन कलर में दिखाए जाएंगे।