मेट गाला में अतरंगी कपड़े क्यों पहनते हैं सेलेब्स

(Photo Courtesy- Social Media)
दुनिया के सबसे बड़े मेगा फैशन इवेंट मेट गाला 2024 का आगाज हो चुका है।
जिसमें दुनियाभर के तमाम सेलेब्स अपने फैशन का जलवा दिखा रहे हैं।
इस बार मेट गाला की थीम है 'गार्डन ऑफ टाइम: एन ऑड टू आर्ट एंड एटरनिटी।
क्या मेट गाला में सेलेब्स की ड्रेसेस को देख आपके मन में भी ये ख्याल आता है कि आखिर लोग इस इवेंट में इतने अजीबोगरीब कपड़े क्यों पहनते हैं।
तो आइए जानते हैं इसकी वजह।
मेट गाला की शुरुआत 1948 में सोसाइटी मिडनाइट सपर के रूप में शुरू हुई थी।
यह न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के सपोर्ट के लिए एक चैरिटेबल फैशन शो है।
अब बात करते हैं सेलेब्स के अतरंगी कपड़ों की क्या वजह होती है?
दरअसल, हर साल इस इवेंट की एक थीम तय की जाती है और सेलेब्स को इसी थीम के अनुसार गेटअप होना होता है।
थीम के चलते ही सेलेब्स इस गाला इवेंट में अतरंगी और स्टाइलिश ड्रेसेस में शामिल होते हैं।
दूसरे सेलिब्रिटीज से खुद को अलग दिखाने के लिए सेलेब्स अक्सर इस इवेंट में अजीब लुक में नजर आते हैं।
हमें उम्मीद है कि अब आपको आपके सवाल का जवाब मिल गया होगा।