रोजाना खुलकर लगाएं ठहाके, वर्ल्ड लाफ्टर डे पर जानें हंसने के 7 फायदे

(Photo Courtesy- Social Media)
आज यानी 5 मई को वर्ल्ड लाफ्टर डे है।
इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य तनाव कम करके लोगों को सुखी जीवन जीने की सीख देना है।
रोजाना हंसने के शरीर को भी कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं हंसने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में।
रोजाना जी खोलकर हंसने से ब्लड सर्कुलेशन और हार्ट पंपिंग रेट सही रहता है।
हंसने से मूड बेहतर होता है, जिससे स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।
खुलकर हंसने से ऑक्सीजन का फ्लो अच्छा रहता है, जिससे फेफड़ों को भी फायदा पहुंचता है।
डेली खुलकर हंसना बेहतर नींद में भी मददगार साबित हो सकता है।
अगर लंबे समय तक जवां और खूबसूरत दिखना है तो डेली हंसना शुरू कर दीजिए।
यह आदत व्यक्ति को एनर्जेटिक भी बनाती है और डेली हंसने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
एक्सपर्ट के मुताबिक, ज्यादा हंसने वाले बच्चे ज्यादा बुद्धिमान होते हैं।