×

इस एक लिपआर्ट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तस्वीर देखकर आप हो जाएंगे दंग

suman
Published on: 16 Jan 2019 1:12 AM GMT
इस एक लिपआर्ट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तस्वीर देखकर आप हो जाएंगे दंग
X

जयपुर: मेकअप करना लड़कियों को बहुत अच्छा लगता है। ये उनका सबसे पसंदीदा शौक माना जाता है। जब भी जब भी मेकअप की बात हो उनके चेहरे पर चमक आ जाती है। वैसे अब वक्त बदल रहा है तो मेकअप भी अपने नए रंग में रंगता नजर आने लगा है। जिसके कई अलग-अलग स्टाइल आर्ट आ गए हैं। हेयर स्टाइल हो या नेल आर्ट या फिर बात करें लिप आर्ट का सभी लोगों के बीच अलग छाप छोड़ रहे हैं। इन्ही के बीच दुनिया के सबसे महंगे लिप आर्ट सामने आया है। जिसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

इस लिपआर्ट ने बनाया रिकार्ड, इसके अलावा भी देखिए अजीबो गरीब लिप आर्ट

दरअसल इस लिपार्ट को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में एक मॉडल के होठों पर बनाया गया. जिसकी कुल कीमत 3.78 करोड़ रुपए यानी 757,975 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है। इसे बनाने में हीरे का उपयोग किया है। रॉजेंड्रॉफ डायमंड ज्वेलर्स ने एक मॉडल के होठों पर 126 हीरे लगाकर मेकअप आर्टिस्ट ने ये रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज किया है। इस पूरे आर्ट के दौरान तकरीबन ढाई घंटे का समय लगा. उसके बाद पूरी दुनिया इसे देख हैरान रह गई।

इसे बनाने के लिए मेकअप आर्टिस्ट क्लेर मैक काले रंग के लिपस्टिक का प्रयोग किया और मॉडल के होठों पर लगाया. उसके बाद उन्होंने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत करते हुए मॉडल के होठों पर 22.92 कैरेट के 126 हीरे लगाकर सजा दिए. वहीं इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. लेकिन देखने वाले मुंह खोल के बस हैरानी भरी नजरों से उसे निहारते रहे।

suman

suman

Next Story