×

सिर ऊंचा कर रूस से रवाना होगी मोरक्को : कोच

seema
Published on: 30 Jun 2018 8:41 AM GMT
सिर ऊंचा कर रूस से रवाना होगी मोरक्को : कोच
X

कालिनग्राड (रूस): फीफा विश्व कप में ग्रुप चरण से आगे न बढ़ पाने वाली मोरक्को फुटबाल टीम के कोच हेर्वे रेनार्ड ने कहा है कि उनके खिलाड़ी सिर ऊंचा कर टूर्नामेंट से रवाना होंगे। मोरक्को को रूस में जारी फीफा विश्व के ग्रुप चरण में ईरान और पुर्तगाल से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था जबकि स्पेन से 2-2 का ड्रॉ खेलकर एक अंक हासिल किया।

यह भी पढ़ें : बैट-बाल के बीच संतुलन जरूरी: सचिन

रेनार्ड ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'निश्चित रूप से हम जीतना चाहे थे। मैच में हम जो भी कर सकते थे वह हमने किया। यह हमारे लिए अच्छा अनुभव रहा। पुर्तगाल और स्पेन विश्व की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें है लेकिन हमारी टीम ने भी खुद को अच्छी तरह से यहां पेश किया। हम सिर ऊंचा करके रूस से जा रहे हैं।

कोच ने कहा, 'हमने यहां यह सीखा कि हम उच्च स्तर पर भी खेल सकते हैं। आपको हमारे सभी खिलाडिय़ों पर गर्व होना चाहिए। यह कुछ ऐसा रहा जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story