×

भीम आर्मी प्रमुख 'आजाद' आनंद हॉस्पिटल से दिल्ली रैली के लिए हुए रवाना

उनका कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार की विरोधी ताकतों को बढ़ाना है भाजपा सरकार को नेस्तनाबूद करने की प्रक्रिया में जुट चुके हैं| इसके लिए चाहे उनकी जान ही क्यों न चली जाए| 

Shivakant Shukla
Published on: 14 March 2019 2:24 PM GMT
भीम आर्मी प्रमुख आजाद आनंद हॉस्पिटल से दिल्ली रैली के लिए हुए रवाना
X

मेरठ: यहां के आनंद हॉस्पिटल में 4 दिन से भर्ती भीम आर्मी सेना के प्रमुख अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण आज दिल्ली के जंतर मंतर पर रैली का आगाज करने के लिए मेरठ के आनंद हॉस्पिटल से निकल चुके हैं जिसमें साथ ही समर्थकों की बड़ी तादाद में भीड़ में उनके साथ रवाना हो चुकी है|

ये भी पढ़ें— यहां कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही किया विरोध

मीडिया से बातचीत के दौरान चंद्रशेखर उर्फ रावण का कहना है कि जिस प्रकार आज भारत सरकार ने रैली को संबोधित करने के पश्चात सहारनपुर की 13 ट्रेनें रद्द कर दी है साथ ही बताया कि भाजपा सरकार अपने कितनी भी ताकत इस रैली के कार्यक्रम को रोकने में लगा दे लेकिन दलित समाज इस रैली का आयोजन हर हाल में करेगा सारथी अपने पिता जी का जन्म दिन भी चंद्रशेखर उर्फ रावण जंतर मंतर पर ही मनाएंगे|

उनका कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार की विरोधी ताकतों को बढ़ाना है भाजपा सरकार को नेस्तनाबूद करने की प्रक्रिया में जुट चुके हैं| इसके लिए चाहे उनकी जान ही क्यों न चली जाए|

ये भी पढ़ें— 5 वर्षीय मासूम बहन के साथ गया था स्कूल, दर्दनाक हादसे में मौत

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story