×

अमेठी और आज़मगढ़ दोनों जीतेंगे, अबकी बार 74+ लाएंगे: CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि मोदी जी की लोक कल्याणकारी योजनाएं हो, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की योजनाएं हो। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा बेनीफेशरीज रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा योजनाएं आई हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जवान इस अभियान के साथ जुड़े हैं संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश में 74 प्लस का जो लक्ष्य है।

Dharmendra kumar
Published on: 17 March 2019 4:00 PM GMT
अमेठी और आज़मगढ़ दोनों जीतेंगे, अबकी बार 74+ लाएंगे: CM योगी
X

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि मोदी जी की लोक कल्याणकारी योजनाएं हो, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की योजनाएं हो। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा बेनीफेशरीज रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा योजनाएं आई हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जवान इस अभियान के साथ जुड़े हैं संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश में 74 प्लस का जो लक्ष्य है। उस लक्ष्य को उत्तर प्रदेश का मतदाता पूरे सम्मान के साथ मोदी जी के कार्यों उनकी उपलब्धियों और उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को देगा।

रविवार को गोमतीनगर में पांच सितारा होटल के एबीपी चैनल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा गठबंधन, लोकसभा चुनाव 2019, देश-प्रदेश के विकास पर, आतंकवाद, कश्मीर, राम मंदिर जैसे मुद्दे पर खुलकर जवाब दिए।

राममंदिर पर मध्यस्थता के परिणाम आ सकते हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के मुद्दे पर बताया कि ये आस्था का मामला है,रामजन्मभूमि पर जनभावनाओं का सम्मान होना चाहिए, वर्ष 1986, 89 में वार्ता की पेशकश हुई थी लेकिन टेबल से मुस्लिम पक्ष मुकर गया, फिर 30 सितंबर 2010 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट चला गया, अब मामला न्यायालय में है तो अभी हम कुछ कर नही सकते क्योंकि हम सविंधान का सम्मान करते हैं। लेकिन हमने अयोध्या को एक नई पहचान दी है, हमने वहाँ कई विकास कार्य किए, दीपोत्सव का आयोजन किया, और मैं पहला ऐसा सी.एम. हूँ जो दस बार अयोध्या जा चुका हूं।

उन्होंने तीन राज्यों की हार पर कहा कि वहाँ 15 वर्षों से हमारी सरकार थी, विपक्ष ने दुष्प्रचार किया और अगर राफेल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक दिन पहले आता तो निश्चित रूप से वहाँ हमारी सरकार बनती, लेकिन मध्यप्रदेश में हमारा वोट प्रतिशत कांग्रेस से ज्यादा है।

वहीं उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे एक बार नोएडा नही गए, हम अबतक छह बार जा चुके हैं, उन्होंने एक एक्सप्रेस-वे बनवाया, हम तीन बना रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में सपा- बसपा ने भ्रष्टाचार और सामाजिक वैमन्यस्ता बढ़ाने का कार्य किया है, और हमने इन्हें 2014 व 2017 में जो जवाब दिया, उससे अच्छा 2019 में देंगे, हमारा अधिकार प्रत्येक सीट पर 60 फीसदी का होगा। वहीं मायावती पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा में उनकी जीरो सीट आयी थी और जीरो से गुणा करने पर जीरो ही आता है, अबकी बार भारतीय जनता पार्टी 74 से ज्यादा सीटें जीतेगी जिसमें अमेठी और आज़मगढ़ दोनों हम जीतेंगे।

सपा-बसपा गठबंधन सिर्फ हौवा है

मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ने कहा कि 2014 और 2017 के परिणाम सामने है सपा बसपा गठबंधन की जो बात है आपने देखा होगा अभी से ही इन लोगों में विवाद शुरू हो चुका है जो चुनाव राज्य का नहीं राष्ट्र का है यह राष्ट्र किसके हाथों में सुरक्षित है किसके हाथों में समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है भारत का बच्चा-बच्चा इस बात को जान रहा है भारत का प्रत्येक मतदाता इस बारे में जानता है और इसलिए गठबंधन हौवा को खड़ा करके अनावश्यक भ्रम पैदा करने का जो कार्य हो रहा है मुझे लगता है कि सबसे अच्छा अवसर है 2019 का लोकसभा चुनाव जब जब सभी गलतफहमी को दूर करते हुए भारतीय जनता पार्टी जोरदार प्रदर्शन के साथ उत्तर प्रदेश के अंदर अपना परचम लहराएगी।

मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ने कहा कि प्रियंका जी कांग्रेस की पहले से ही नेता है उनका उपयोग कैसे और कहां करना है यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है कांग्रेस ने पहले के चुनाव में भी प्रियंका जी का खूब उपयोग किया है और उन्होंने कांग्रेस को नेतृत्व दिया। 2019 के चुनाव में पार्टी महासचिव के रूप में वह कार्य कर रही हैं तो फर्क कुछ नहीं पड़ने वाला है वह पहले भी कांग्रेस कैंपेनर थी आज भी हैं। आज भारत दुनिया के उन देशों की श्रेणी में खड़ा जो अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं

आज भारत दुनिया के उन देशों की श्रेणी में खड़ा जो अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं

मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ने कहा कि किसी विश्व को दबाने उभारने के लिए नहीं हमारे देश को जब भी ऐसी कोई आवश्यकता होगी मोदी जी हर वह कदम उठाने के लिए तैयार रहेंगे। पुलवामा की घटना के जितने भी दोषी थे वह सब आतंकी मुठभेड़ में मारे गए दूसरा भारत दुनिया के उन देशों की श्रेणी में खड़ा हुआ जो अपने दुश्मन मुंह तोड़ जवाब देना जानता है यह सक्षम और समृद्धि की सबसे बड़ी निशानी होती और मोदी जी के इस चीज को करके दिखाया है।

सर्जिकल स्ट्राइक एक या दो हो रही हो। म्यांमार बॉर्डर पर एक साथ कई आतंकियों को नष्ट कर दिया गया था। सेकंड उरी सर्जिकल स्ट्राइक जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर के अंदर रह रहे सभी आतंकियों को एक बार में नष्ट किया गया था तीसरा एयर स्ट्राइक पाक अधिकृत कश्मीर के अंदर जितने भी आज जितने भी आतंकी कैंप थे उन को नष्ट करके पाकिस्तान को न केवल इस पूरे मामले में दुनिया के सामने अलग-थलग करके छोड़ा है साथी अपनी ताकत का भी एहसास भारत ने करके दिखाया है दुनिया के अंदर भारत एक नई शक्ति के को लेकर उभरा है और यह मोदी जी के नेतृत्व का परिणाम है।

पुलवामा की घटना के तत्काल बाद जितने भी पुलवामा के दोषी थे वे सभी आतंकी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। दूसरा भारत उन देशो को श्रेणी में खड़ा हुआ जो अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जबाव देना जानता है। ये सक्षम और समर्थ नेतृत्व की सबसे बड़ी निशानी होती है. मोदी जी ने करके दिखाया है, सर्जिकल म्यांमार पर एक साथ कई आतंकियों को नष्ट कर दिया गया था।

जो पिछली सरकारों में मुमकिन नहीं था वो आज मुमकिन है

मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ने कहा कि विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद। जननी जन्मभूमिस्य स्वर्गादपि गरियसी के भाव के साथ कार्य करता है। उसको समृद्धि भी चाहिए और सुरक्षा भी चाहिए। और उसको पता है समृद्धि और सुरक्षा के वाहक सिर्फ मोदी जी है और मोदी जी उसको दे देंगे। यानि जो बार बार हम इस बात को कहते हैं जो कांग्रेस, सपा, बसपा, आरजेडी, टीएमसी या अन्य दलों के लिए जो नामुमकिन था। वो नामुमिकन अब मुमकिन है क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है। मोदी जी ने अपने कार्यों के माध्यम से हर नामुमकिन को मुमकिन बनाया है। चाहें वो गरीबों को आवास देने का हो। गरीब माताओं के आंसूओं को पोंछने के लिए रसोई गैस सिलेंडर देने का कार्य हो। 7 करोड़ गरीब लोगों को निशुल्क गैसे सिलेंडर उपलब्ध हुए हैं। 4 करोड़ परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। डेढ़ करोड़ परिवारों को आवास उपलब्ध कराएं गए हैं। साढ़े 9 करोड़ परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के अंदर। 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये सालाना स्वास्थ्य की गारंटी आयुष्मान भारत में मोदी जी ने दिया है। 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से उन्हें 6 हजार रुपये उनके बीज उनके खाद, दवा की आपूर्ति के लिए ये धनराशि की व्यवस्था मोदी जी ने की है। युवआओं के लिए रोजगार, नौकरी और स्किल डेवलेंपमेंट के माध्यम से प्लेसमेंट की व्यवस्था का हो। महिलाओं के स्वालंभन का हो। गांव के समग्र विकास का हो या फिर इस देश के इंस्फ्राट्रक्चर के डेवलेपमेंट के साथ साथ, स्मार्ट सिटी के सपने की परिकल्पना को साकार करने का हो। मुझे लगता है उसका एक रुप भव्य और दिव्य कुंभ के रुप में इस बार देखने को मिला है। मोदी जी के नेत्त्व का कमाल है। मुझे लगता है कि पूरा देश ही मोदी जी के इस नेतृत्व पर गौरव की अनुभूति करता है।

पिछले दो साल में मॉब लिंचिंग की कोई घटना यूपी में नहीं हुई

मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ने कहा कि मॉब लिचिंग की कोई घटना उत्तर प्रदेश में नहीं हुई। देश का सबसे बड़ा राज्य है यूपी। 23 करोड की आबादी है उत्तर प्रदेश की । मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि पिछले 70 सालों में आज की डेट में उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति सबसे बेहतर हैं। मॉब लिंचिंग की कोई घटना पिछले दो वर्ष के अंदर कतई नहीं हुई है। दूसरी बात हमने उत्तर प्रदेश के विकास में परिवार वाद और जातिवाद की राजनीति को समाप्त कर दिया। विकास का केंद्र बिंदु गांव को, गरीब को, महिलाओं को,. नौजवानों को व्यपारियों को और समाज के प्रत्येक तबके को बनाया है। ये जो बौखालहाट है ये जो गठबंधन में अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहे ये वो दल हैं जिन्होंने बेईमानी और भ्रष्टाचार की पराकाष्टा की है। ये बौखलाहट उसी का परिणाम है इसलिए उन लोगों को परेशानी होना स्वभाविक है।

गौवंश को लेकर हम काम कर रहे है

मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ने कहा कि सरकार ने समयबद्ध तरीके से कार्यक्रमो को आगे बढ़ाया है। सरकार पांच साल के लिए चुनी गई है। पांच साल के कार्य को सरकार ने एक साल में कर दिखाया है। अलग-अलग चरण में अलग अलग कार्यक्रमो को आगे बढ़ाने की कार्यवाई हो रह है। पहले चरण में हम लोगों को कनवर्जन के माध्यम से गौवंश को कृत्य आपदा मानी है। जिसके लिए समाज ने कई जनपदो में बेहतर योगदान दिया है। उसके बाद जो स्थित बन सकती थी फिर। पहले हम ये चाहते थे कि समाज द्वारा पैदा की गई इस समस्या का समाज खुद इस समस्या का समाधान निकाले। सरकार सपोर्ट में खड़ी रहेगी। हम इसमे दो कार्यों को जोड़ना चाहते थे एक मनरेगा के कनवर्जन के माध्यम से शेल्टर हाउस होम खोले, दूसरा समाज उसे स्वयं संचालित करे। हम उसमे दो चीजे देना चाहते थे। एक उन्नत नस्ल का गौवंश की तकनीक और दूसरा जो गोबर वहां पैदा हो वो गोबर गैस प्लांच के माध्यम से जो गैस निकले उस गैस को नाइट्रोजन को अलग करके उस गैस को हम रिफिलिंग कर सकें सिलेंडर मे। जिससे की ईंधन की आपूर्ति लोगों को घरो में हो सके। उस पर हमारा कार्य चल भी रहा है। लेकिन जब ये लगा कि समाज को इस मामले में हम बहुत जागरुक नहीं कर पाए हैं। उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं, और उत्तर प्रदेश में चार, 6 जिलों में ही ये कार्य हो पाया और शेष में बहुत स्लो स्पीड है। किसानों की फसलों को नुकसान न हो। इसके लिए आवश्यक था कि हम लोगों ने फिर स्वयं इसको स्वीकार किया। और फिर एक साथ इसके लिए योजना को पूरे उत्तर प्रदेश में लागू करनी पड़ी। जबकि जून 2018 में हमने पैसा निराश्रित गौवंश के लिए भेज दिया था हर जिले को । हर जिले को हमने नगर निगम को 10-10 करोड़ रुपये और प्रत्येक जनपद को अलग से एक करोड़ औऱ डेढ़ करोड़ रुपये अतिरिक्त हम लोगों ने उपलब्ध कराए थे। जिससे वो गायों को रोकने के लिए तैयारी करे।

बीजेपी कैंपेन के मामले में सबसे आगे

मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ने कहा कि जनसंपर्क भी है पब्लिक मीटिंग भी होगी। ब्रॉडकास्ट मीडिया, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया। ये सब माध्यम होंगे प्रचार के। और परंपरागत तरीको के साथ साथ आधुनिक तरीकों का भी इसमे भरपूर उपयोग होगा। हमारी कैंपेन के माध्यम पूरे उत्तर प्रदेश और देश में चल रहे हैं और बीजेपी कैंपेने के मामले में सबसे आगे चल रही है। पूरे देश में मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है। जहां आवश्यकता होगी अपनी सेवाएं देने के लिए हम अपनी सेवाएं देंगे।

एमपी और राजस्थान में भी बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है

मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के पास मत प्रतिशत ज्यादा है। बीजेपी एमपी में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। राजस्थान में तमाम जो चुनावी आकलन थे उनको धता बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया। और लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करेगी। आज राष्ट्र का चुनाव है। मोदी जी जैसा सक्षम नेतृत्व इस देश के पास है। हमारे पास कुशल नेतृत्व है, सबसे बेहतर नीतिया है। मोदी जी ने पांच वर्ष के अंदर भारत को दुनिया के सामने स्थापित किया है और भारत को दुनिया के सामने एक महाशक्ति के रुप में पेश किया है। हर राज्य में मोदी जी के प्रति जिस प्रकार का उत्साह है बीजेपी 2014 से बेहतरीन प्रदर्शन करके अपने गठबंधन के साथ पूर्ण बहुमत के साथ प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

हम उत्तर प्रदेश की परंपरागत और जातिवाद की राजनीति को बदलने आए हैं

मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ने कहा कि हमारे संन्यास का कराण लोक कल्याण है, समाज कल्याण है। राजनीति हमारे लिए कोई पेशा नहीं है। हम उत्तर प्रदेश की परंपरागत और जातिवाद की राजनीति को बदलने के लिए आए हैं। अब उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के उस मार्ग पर ले चलना है जहां उत्तर प्रदेश देश के सबसे ऊंचे स्थान पर आ सके। मुझे प्रसन्नता है कि हम पिछले दो वर्ष के दौरान हम काफी हद तक इसको आगे बढ़ाने में सफल हुए हैं।

जब मैं ग्रेजुएशन कर रहा था तब मैं महंत अवैद्यनाथ जी के संपर्क में आ गया। उस समय दो चीजे चल रही थी। एक ओर अध्यात्म के प्रति मेरी रुचि थी लेकिन दूसरा उस समय सबसे बड़े सांस्कृतिक आंदोलन राम जन्म भूमि आंदोलन उसके मुख्य समिति के अध्यक्ष श्री महंत अवैद्यनाथ जी महाराज थे तो इन दोनों कारणो से मैं उनके संपर्क में आया और फिर मैं आगे बढ़ता गया। 1993 में संन्यास लेने का पूरा पूर्ण निश्चय किया और 1994 में बसंत पंचमी के दिन उन्होंने मुझे योग की दीक्षा दी।

छात्रों के लिए मुख्यमंत्री की नसीहत

मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ने कहा कि इस देश के नौजवानों को खास तौर पर छात्रों को प्रधानमंत्री जी की एक्जाम वॉरियर्स पढ़नी चाहिए। ये पुस्तक हर प्रकार की चुनौती का सामना करने के लिए कैसे हम बहुत सरलता के साथ, सहजता के साथ हर छोटी बड़ी चुनौती का सामना कर सकते हैं ये उनके लिए प्रेरणादायी बन सकती है।

कुंभ पूरे देश के लिए गौरव की बात

मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ने कहा कि कुंभ पूरे देश के लिए गौरव की बात है। पीएम मोदी का मार्गदर्शन शुरुआत से ही हम लोगों को प्राप्त हुआ है। जिनके प्रयास से भारत का सबसे बड़ा अध्यात्मि और सांस्कृतिक समागम था। कुंभ के आयोजन के पीछे दोनों ताकते काम करती थी। एक वो ताकते जो जैसे तैसे कार्यक्रम को करवाते थे। लेकिन दुनिया की बहुत बड़ी ताकत ऐसी थी जो भारत के सबसे विशाल आयोजन को दुष्प्रचार का जरिया बनाते थे। बिना किसी दुष्प्रचारों की प्रवाह किए बगैर हम अपने मिशन में आगे बढ़े। कि कुंभ का एक स्पैसिफिक मैसेज होना चाहिए, देश के लिए और दुनिया के लिए। स्वाभाविक रुप से जब पूरी दुनिया आतंकवाद से त्रस्त हो , सुरक्षा के भीषण माहौल में जी रही हो तब सुरक्षित कुंभ करने में हम सफल हुए। 24 करोड़ से अधिक लोग कुंभ में आए। 25 करोड़ की आबादी अगर भारत को छोड़ दे तो केवल चार ही अन्य देशों की है। स्वच्छ भारत मिशन में मोदी जी ने भारत को एक नई प्रेरणा दी है। हमने स्वच्छ कुंभ, सुरक्षित कुंभ की अवधारणा को पूरा किया है। हमने दिव्य और भव्य कुंभ का जो प्रधानमंत्री जी का जो लक्ष्य था उसे पूरा करने में हम सफल हुए।

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है

मुख्यमंत्री आदित्य नाथ ने कहा कि दुर्भाग्य है कि विपक्ष के पास कोई कार्य ही नहीं है। जब पूरा देश सेना के पराक्रम और शौर्य की अनुभूति करता है तो विपक्ष हमने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत हमने मांगता है। जब पूरी दुनिया भव्य और दिव्य कुंभ की सराहना करते हुए गौरव की अनुभूति कर रही है। तब विपक्ष को इस पर गौरव की अनुभित होने के बजाय वह इस पर भी शोक मना रहा है कि अर्दकुंभ को कुंभ क्यों कर दिया है। अगर इन्हें थोड़ी भी भारतीय की शास्त्रीय परंपरा की जानकारी होती , साथ ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किये गए कार्यों को गिनाया और नार्थ ईस्ट के मुद्दे पर अपना पक्ष रख, कांग्रेस के ऊपर कई तरह के तीखे हमले किये।

मोदीजी एक ब्रांड बन चुके हैं

यहाँ मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के तारीफों की पुल बांधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास में बहुत सारे काम किये, डिजिटल इंडिया,स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनायें लाये और मुद्रायोजना से 15 करोड़ लोग जुड़े हैं, आज विदेशों में रहने वाले लोग भी खुद को गौरवशाली मानते हैं,अप्रवासी भारतीय सम्मेलन में 7000 लोगों ने एक सुर में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद भारत का सम्मान बढ़ा है।

मोदीजी एक ब्रांड बन चुके हैं, मोदीजी ने भारत को चिड़िया नही शेर बनाया है, उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था जो ग्यारहवें पर थी आज छठी अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है, जो कार्य कोई नही कर पाया वो मोदी जी ने किया, आज देश के अंदर पहली बार कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम बना, जिसका श्रेय मोदीजी को जाता है। कुम्भ की सफलता का श्रेय भी पीएम मोदी को जाता है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story