×

Firozabad: संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला रेलवे कर्मचारी का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Firozabad: शिकोहाबाद में बुधवार को रेलवे कॉलोनी में फंदे से लटका एक शव मिला। बताया जाता है नसीरपुर के गांव खितौली निवासी बंटू (25 वर्ष) रेलवे विभाग में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत था।

Brajesh Rathore
Published on: 17 Aug 2022 1:04 PM GMT (Updated on: 17 Aug 2022 1:07 PM GMT)
firozabad railway employee body found hanging suspicious death
X

प्रतीकात्मक चित्र 

Firozabad News : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में बुधवार (17 अगस्त) को रेलवे ट्रैकमैन का शव मिला। युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी मिलते ही रेलवे कॉलोनी में सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंची। उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।

क्या है मामला?

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बुधवार को रेलवे कॉलोनी में फंदे से लटका एक शव मिला। बताया जाता है नसीरपुर के गांव खितौली निवासी बंटू (25 वर्ष) पुत्र उदयवीर सिंह रेलवे विभाग में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत था। वह पत्नी सिम्मी के साथ रेलवे कॉलोनी में रहता था। बंटू का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसे लेकर दोनों में घरेलू हिंसा (Domestic Violence) का केस भी चला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार शाम सिम्मी के परिजन घर पर आए थे। बताया जाता है इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ। देर शाम सिम्मी के परिजन उसे अपने साथ लेकर चले गए।


फंदे से झूलता दिखा शव

बुधवार की दोपहर तक जब बंटू घर से नहीं निकला, तो कॉलोनी के लोगों ने उधर का रुख किया। घर का दरवाजा खुला था। जब लोगों ने घर में झांका तो देखा कि बंटू का शव कमरे में फंदे से झूल रहा था। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही कॉलोनी में सनसनी फैल गई।

परिजनों को हत्या की आशंका

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। दूसरी तरफ, जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी गांव से आ गए। उन्होंने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जांच की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story