×

सपा ने जारी किए दो और प्रत्याशी के नाम, RLD के प्रदेश अध्यक्ष ने BJP पर बोला हमला

कर्नाटक के समाजवादी नेता एन. ओकुटप्पन तथा बी.एम. सुहैल और तमिलनाडु के रवि यादव एवं राजेंद्रन ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर बताया कि इन राज्यों में भी समाजवादी पार्टी के प्रति जनता में आकर्षण बढ़ा है।

Shivakant Shukla
Published on: 12 March 2019 2:33 PM GMT
सपा ने जारी किए दो और प्रत्याशी के नाम, RLD के प्रदेश अध्यक्ष ने BJP पर बोला हमला
X

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार शाम सपा ने भी अपने दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी।

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दोनों के नाम जारी किए। इसमें रामजी लाल सुमन को हाथरस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र व राजेंद्र एस विंद को मिर्जापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि आसन्य लोकसभा चुनाव में गठबंधन की अप्रत्याषित विजय होगी क्योंकि विगत 4 उपचुनावों में गठबंधन ने भाजपा के बडे बडे किले ध्वस्त कर दिये हैं।

मिर्जापुर लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी राजेन्द्र श्यामलाल बिंद पर खेला बड़ा दाव

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर लोकसभा सीट पर आज गठबंधन प्रत्याशि घोषित कर राजेन्द्र श्यामलाल बिंद के ऊपर खेला बड़ा दाव जिसके चलते अन्य राजनीतिक दलों की धड़कन तेज हो गयी है। राजेन्द्र श्यामलाल बिंद रहने वाले मूल रूप से

मूल निवासी ग्राम जगतपुर पोस्ट वसलापुर जिला भदोही उत्तर प्रदेश के रहने वाले है बिंद समाज कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है।यह एक इंजीनियर है और यह बड़े उधोगपति भी है मुम्बई में इनकी तीन फैक्टरी है और उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भी इनकी एक फैक्टरी है।

इनके टिकट का घोषणा होते ही अन्य राजनीतिक दलों में हलचल मच गया है अब देखना है भारतीय जनता पार्टी किस प्रत्याशी को मैदान में उतरती है इनको कड़ी टक्कर देने के लिए और दिलचस्प बात यह है कि इस सीट पर कांग्रेस भी कम नही है सूत्र बता रहे है कि कांग्रेस से पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी को लोकसभा प्रत्याशी बनाया जा सकता है जो बराबर की टक्कर दे सकते है।

राष्ट्रवाद का झूठा मुखौटा दिखाने का प्रयास कर रही भाजपा: डाॅ0 अहमद

देश के विकास के नाम पर थोथा प्रलाप करने वाली भाजपा अब लोकसभा चुनाव में विकास का मुददा छोडकर राष्ट्रवाद का झूठा मुखौटा दिखाने का प्रयास कर रही है। जिन कर्णधारों ने देश को अपनी नीतियों के फलस्वरूप दस साल पीछे ढकेल दिया हो वहीं लोग छदमवेष धारण करके राष्ट्रवादी बनने का असफल प्रसास कर रहे हैं।

डाॅ0 अहमद ने कहा कि 5 साल तक सीमा पर धीरे धीरे करके हजारों लोग शहीद होते रहे और देष के स्वयंभू कर्णधार कहलाने वाले लोग विदेषों मे भ्रमण करते रहे और देष का हजारों करोड रूपया विदेश घूमने के बहाने बर्बाद होता रहा। ताजुब है कि पांच साल तक ये देषभक्ति कहां सोती रही।

ये भी पढ़ें- GST अधिकरण प्रयागराज में स्थापित करने की मांग, बार एसोसिएशन ने किया विरोध

वास्तविकता यह है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जिन घोषणाओं पर वोट ले करके सरकार बनाई उनमें से एक भी घोषणा पत्र अमल नहीं हो सका। अयोध्या के राम मन्दिर से लेकर निर्मल गंगा परियोजना के साथ साथ प्रतिवर्ष 2 करोड नौकरियां और विदेश का कालाधन 100 दिन में वापस लाने और प्रत्येक नागरिक के खाते में 15-15 लाख भेजने के नारे और प्रलोभन धरे के धरे रह गये।

चुनावी वर्ष में उ0प्र0 में सपा बसपा रालोद के गठबंधन से हार का रास्ता देखकर भाजपा ने राष्ट्रवाद की शरण लेना प्रारम्भ किया है। जनता ने चै0 चरण सिंह, डाॅ0 भीमराम अम्बेडकर एवं डाॅ0 राममनोहर लोहिया के सिद्वान्तों पर चलने वाले दलों के पक्ष में मतदान करने और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प कर लिया है।

कई दलों के नेता सपा में शामिल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से तमिलनाडु एवं कर्नाटक के समाजवादी साथियों के साथ आल इण्डिया दलित मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलाउद्दीन एडवोकेट (शीबू) ने भेंटकर आज की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की और भाजपा के विरूद्ध गठबंधन की जीत का विश्वास दिलाया।

ये भी पढ़ें- सिपाही भर्ती में रिक्त पदों को भरने पर जवाब-तलब

आल इण्डिया दलित मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलाउद्दीन (शीबू) एडवोकेट ने लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के समर्थन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से पूरे देश का किसान, नौजवान, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित हर वर्ग के लोग पूरी तरह पीड़ित और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और इस लोकसभा चुनाव में इस व्यवस्था तथा भाजपा सरकार को बदलना चाहते है।

मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की नीतियों में आस्था रखते हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन को समर्थन देने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया है। मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाकर भारी बहुमत से जिताने का काम करेंगे।

कर्नाटक के समाजवादी नेता एन. ओकुटप्पन तथा बी.एम. सुहैल और तमिलनाडु के रवि यादव एवं राजेंद्रन ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर बताया कि इन राज्यों में भी समाजवादी पार्टी के प्रति जनता में आकर्षण बढ़ा है।

ये भी पढ़ें- सोनभद्र में बिना मान्यता के छह स्कूलों में सरकारी धन की लूट, कार्यवाही का निर्देश

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story