×

विशिष्ट महिला सम्मान समारोह: विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

Lucknow: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ की महिला इकाई द्वारा विशिष्ट महिला सम्मान का आयोजन किया गया।

Ashutosh Tripathi
Published on: 8 March 2022 1:39 PM GMT
विशिष्ट महिला सम्मान समारोह: विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
X

Lucknow: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ की महिला इकाई द्वारा विशिष्ट महिला सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं को "विशिष्ट महिला सम्मान" से नवाजा गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कमिश्नर डीके ठाकुर मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की।


इस मौके पर लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा पैराओलंपिक खिलाड़ी चंद्रा गौतम ,पदम श्री विद्या बिंदु, पीजीआई की मशहूर चिकित्सक डॉ मंदाकिनी प्रधान ,मेदांता अस्पताल की मशहूर चिकित्सक डॉक्टर रुचिता शर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं को" विशिष्ट महिला सम्मान" से सम्मानित किया गया।


विशिष्ट महिला सम्मान से सम्मानित महिलाएं

साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनी योगदान देने के लिए पदम श्री से सम्मानित डॉ विद्या बिंदु एवं साहित्य के क्षेत्र से ही डॉ अंजना मिश्रा, चिकित्सा के क्षेत्र से प्रदेश की मशहूर डॉक्टर पीजीआई की डॉ. मंदाकिनी प्रधान एवं मेदांता अस्पताल की मशहूर चिकित्सक डॉक्टर रुचिता शर्मा, राजनीति के क्षेत्र से राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ,पैरा ओलंपिक के क्षेत्र से विभिन्न पदकों से सम्मानित चंद्रा गौतम ,समाज सेवा के क्षेत्र से नम्रता पाठक एवं कस्तूरी सिंह, शिक्षा के क्षेत्र से इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय की निदेशक डॉ मनोरमा सिंह, पुलिस प्रशासन के क्षेत्र से आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह एवं एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव ,काव्य पाठ के क्षेत्र से राजधानी की मशहूर कवित्री व्याख्या मिश्रा एवं फिल्म के क्षेत्र से अनन्या ठाकुर ,पत्रकारिता के क्षेत्र से अरशाना आनंद एवं पोर्टल पत्रकार अर्चना कश्यप ,फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र से शिखा सूरी, वास्तु शास्त्र के क्षेत्र से डॉ लिपिका मल्होत्रा, प्रशासन के क्षेत्र से पीसीएस अधिकारी प्रज्ञा सिंह, एंकरिंग के क्षेत्र से ऐश्वर्या ठाकुर ,व्यवसाय के क्षेत्र से अनुपमा सिंह एवं अंजलि रस्तोगी को सम्मानित किया गया।

उम्मीद है कि प्रदेश के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिला सदस्यों से आने वाली पीढी अधिक से अधिक प्रभावित होंगी। इससे महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ – साथ उनमें आगे बढ़ने का जज्बा भी बढेगा।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story