×

Lucknow Weather: लखनऊ में आज तेज धूप के कारण बढ़ सकती है गर्मी, जानें कब होगी बारिश

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 17 Aug 2022 2:04 AM GMT
Lucknow Weather
X

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 17 August 2022: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। गौरतलब है कि बीते 72 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ समेत उसके आसपास के ज्यादातर जनपदों में बादलों का जमावड़ा लगा रहा इस दौरान कानपुर, बाराबंकी तथा लखनऊ में तेज बारिश भी हुई वहीं, इसी अवधि में इन सभी जनपदों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) आजकल के मुकाबले थोड़ा गर्म रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में आज सुबह से ही तेज धूप निकलने का अनुमान है जिसके कारण इन सभी जनपदों में लोगों को आज उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। लखनऊ कानपुर तथा इन जनपदों से सटे आसपास के कुछ अन्य जनपदों में सुबह के वक्त हल्के बादल छाए रह सकते हैं मगर 11:00 बजे के बाद इन सभी जनपदों में लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा। हालांकि कुछ जगहों पर इस अवधि में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है मगर भारी बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।

राजधानी लखनऊ के अलावा प्रदेश के पश्चिमांचल तथा पूर्वांचल के हिस्सों में भी आज लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज पूर्वांचल के वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया समेत कई अन्य जनपदों में सुबह से ही लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा पश्चिमांचल के भी ज्यादातर जनपदों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के जातक जनपदों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है हालांकि कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) कल के मुकाबले थोड़ा गर्म रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आज सुबह से ही तेज धूप निकलने का अनुमान है जिसके कारण इन सभी जनपदों में तापमान कल के मुकाबले आज 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गौरतलब है कि बीते दिन लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान लखनऊ समय प्रदेश के जातक जनपदों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर भी जा सकता है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह 7:00 बजे के करीब गोमती नगर, तालकटोरा, लालबाग समेत ज्यादातर क्षेत्रों में AQI 50 के नीचे दर्ज किया गया।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story