×

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर पड़ोसी कर रहा ब्लैकमेल, केस दर्ज

एक महिला ने अपने पड़ोसी के खिलाफ कल्यानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पड़ोसी ने तीन महीन पहले नहाते समय महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था और अब वह इस वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है।

Dharmendra kumar
Published on: 13 Jan 2019 7:00 AM GMT
महिला का अश्लील वीडियो बनाकर पड़ोसी कर रहा ब्लैकमेल, केस दर्ज
X

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पड़ोसी के खिलाफ कल्यानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पड़ोसी ने तीन महीन पहले नहाते समय महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था और अब वह इस वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला आरोप है कि पड़ोसी ने वीडियो के बदले 9 लाख रुपए की मांग की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें.....गोरखपुर महोत्सव में शारदा सिन्हा ने बिखेरा जलवा, भोजपुरी गीतों पर झूम उठे लोग

गाजियाबाद का है यह मामला

कल्यानपुर थाना क्षेत्र में रहने वाला नवयुगल तीन महीने पहले गाजियाबाद से यहां शिफ्ट हुआ था। महिला का पति गाजियाबाद में प्राईवेट नौकरी करता था और किराए के मकान पर रह रहा था। गाजियाबाद में दंपति के पड़ोस में पुनीत महेवा नाम का युवक रहता था। पुनीत की दोस्ती महिला के पति से थी जिसकी वजह से पुनीत का घर पर आना जाना था।

यह भी पढ़ें.....नजीब की मां के दिल से निकली हाय- पिचक जाएगा 56 इंच का सीना

नहाते समय बनाया वीडियो

महिला के मुताबिक पुनीत अक्सर घर पर आता रहता था। एक दिन मै बाथरूम में नहा रही थी तभी उसने चुपचाप मेरा नहाते वक्त वीडियो बना लिया। उसके इस वीडियो की जानकारी मुझे एक महीने बाद हुई। पुनीत ने मुझे वीडियो दिखाया, तो मैंने उसे इस वीडियो डिलीट करने के लिए कहा, तो डिलीट करने से इंकार कर दिया। मैंने यह बात अपने पति को भी बताई और इसके पति और पुनीत के बीच कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें.....सुपर डांसर 3 के इस कंटेस्टेंट्स की कहानी सुनकर भावुक हुई शिल्पा, लिया ऐसा फैसला

महिला ने बताया कि इसके बाद हम लोग गाजियाबाद छोड़ कर कानपुर स्थित अपने घर वापस लौट आए। अब पुनीत यह वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। उसका कहना है कि मुझे 9 लाख रूपए दो नहीं तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा।

कल्यानपुर इंस्पेक्टर आशीष कुमार के मुताबिक महिला ने अपने पड़ोसी पर अश्लील वीडियो बनाने की शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है। युवक को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम को भेजा जाएगा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story