×

देश द्रोहियों को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है कांग्रेस: नरेश अग्रवाल

गुरूवार को भाजपा नेता नरेश अग्रवाल शहर में पार्टी की ओर से आयोजित व्यपारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने व्यापारी को संबोधित करते हुए एक बार फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए जुट जाने की जरूरत है।

Shivakant Shukla
Published on: 14 March 2019 1:36 PM GMT
देश द्रोहियों को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है कांग्रेस: नरेश अग्रवाल
X

बहराइच: यहां आज राज्य सभा सांसद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेश अग्रवाल ने गठबंधन व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब वो रावण, कुम्भकर्ण व शूर्पणखा से मिल रहे हैं तो सोच लीजिए कि उनकी क्या दशा है। कांग्रेस देशद्रोहियों को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है।

ये भी पढ़ें— चीन की फितरत है पाक परस्त, भारतीयों को पसंद हैं चाइनीज माल

गुरूवार को भाजपा नेता नरेश अग्रवाल शहर में पार्टी की ओर से आयोजित व्यपारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने व्यापारी को संबोधित करते हुए एक बार फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए जुट जाने की जरूरत है।

सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बाद करते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देशद्रोहियों को बढ़ावा देने व तुष्टीकरण करने वाली पार्टी है। आज वह रावण , कुंभकर्ण व सूर्पनखा से मिल रहे हैं। कल किससे मिलेंगे पता नही। इस मौके पर व्यपारी नेता आनंद अग्रवाल, बृजेश गुप्ता, रामकिशोर गुप्ता, डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी, निशंक त्रिपाठी समेत बड़ी तादात में व्यापारी मौजूद रहे|

ये भी पढ़ें— जेटली का राहुल पर पलटवार, कहा- नेहरू ने UNSC सीट के लिए लिया था चीन का पक्ष

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story