×

चुनाव में गड़बड़ी के लिए बनाए जा रहे थे अवैध तमंचे, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का बङा खुलासा किया है। लोकसभा चुनाव मे इस्तेमाल करने के लिए घर के अंदर अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाई जा रही थी।

Aditya Mishra
Published on: 31 March 2019 8:41 AM GMT
चुनाव में गड़बड़ी के लिए बनाए जा रहे थे अवैध तमंचे, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
X

शाहजहांपुर: चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है। लोकसभा चुनाव मे इस्तेमाल करने के लिए घर के अंदर अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाई जा रही थी।

पुलिस ने छापेमारी करके दो लोगों को मौके से गिरफ्तार साथ ही मौके से पुलिस ने भारी तादाद मे बने अधबने तमंचे बरामद किए है। तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद किए है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर जेल भेज दिया है।

कांट थाना क्षेत्र के ग्राम मिल्किया निवासी राम किशोर के घर मे पिछले लंबे समय से अवैध शस्त्र फैक्ट्री का कार्य चल रहा था। जहां ग्राम नौगवां निवासी जागन भी अवैध तमंचे बना रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करके मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौके से 6 बने तमंचे और भारी तादाद मे अधबने तमंचे बरामद किए है।

ये भी पढ़ें...शाहजहांपुर: एक्सीडेंट में दिव्यांग बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इसके साथ ही पुलिस ने मौके से अवैध शस्त्र बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए है। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनावों मे गङबङी फैलाने के लिए भारी तादाद मे अवैध शस्त्र तैयार किए जा रहे थे। आरोपियों के पास अवैध तमंचे बनाने का बड़ा आर्डर था। जिसको वह अपने घर के अंदर बनाकर तैयार कर आर्डर को तय समय पर देना चाहते थे। लेकिन मुखबिर की सूचना पर दोनो आरोपी मौके से गिरफ्तार हो गए।

एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जो अपने घर के अंदर तमंचा फैक्ट्री चला रहे थे। भारी तादाद मे बने और अधबने तमंचे भी बरामद किए है। फिलहाल पूछताछ के बाद दोनो को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें...शाहजहांपुर: फोन कर मंगेतर को घर पर बुलाया फिर कर ली आत्महत्या, ये है वजह

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story